लौकी की फसल में डाउनी मिल्ड्यू रोग की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of downy mildew disease in bottle gourd crop

लौकी के पौधे में डाउनी मिल्ड्यू की समस्या पानी की अनियमितता और जमीन में नमी की मात्रा के कारण होता है। डाउनी मिल्ड्यू लौकी के पौधे में होने वाला एक गंभीर रोग है, जो स्यूडो पेरोनोस्पोरा क्यूबेंसिस नामक कवक के कारण होता है। यह रोग पौधों को किसी भी अवस्था में प्रभावित कर सकता है। इस रोग में पत्तियों पर भूरे व पीले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं जो बाद में पत्तियों की शिराओं तक फैल जाते हैं जिससे पत्तियां पीली होकर गिर जाती हैं।

नियंत्रण: इस रोग की रोकथाम के लिए पौधे को अधिक पानी देने से बचाएं। पौधे में पानी देते समय पत्तियों को गीला करने से बचें एवं लक्षण दिखाई देने पर जटायु (क्लोरोथॅलोनिल 75% डब्लूपी) @ 200 ग्राम प्रति एकड़ या नोवैक्सिल (मेटालैक्सिल 8% + मैंकोजेब 64% डब्लूपी) @ 800 – 1000 ग्राम प्रति एकड़ के दर से 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

देशभर के मौसम को लेकर अपडेट, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देशभर के मौसम को लेकर आज की बड़ी खबर। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज हवा चलने से तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है।

स्रोत: किसान तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

गेहूँ की फसल में कटाई का उचित समय एवं सावधानियां

Appropriate time and precautions for harvesting wheat crop

गेहूँ की फसल में साधारणत: फसल पकने पर पत्तियां सूखने लगती हैं, कभी-कभी एक-दो पत्तियां हरी भी रह सकती हैं एवं बाली के नीचे का भाग सुनहरा हो जाता है। साथ ही यदि दाने को अंगूठे से दबाया जाए तो दूध नहीं निकलता तथा दानों में कड़ापन आ जाता है। इसके अतिरिक्त जब दानों में 25-30 प्रतिशत तक नमी होती है, तब फसल की कटाई की जा सकती है। 

फसल पकने के तुरंत बाद काट लेना चाहिए, क्योंकि कटाई देर से करने पर कुछ किस्मों में दाने झडने लगते है, एवं चूहों तथा चिडियों से भी नुकसान हो सकता है। कभी-कभी फसल काटने में देर करने से गेहूँ के दाने की गुणवत्ता पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर कटाई समय से न करें तो उपज में भी कमी आ सकती है, क्योंकि 5-10 प्रतिशत दानों की हानि झड़ने से, चिडियों और चूहों के खाने से तथा मौसम की खराबी से होती है।  

गेहूँ की फसल में कटाई से पहले सिंचाई बंद कर देनी चाहिए, साथ ही फसल को गिरने से बचाना भी अति आवश्यक होता है। कटाई के बाद 4-5 दिन गठ्ठर को धूप में सुखना चाहिए, क्योंकि अगर कटाई के समय दानों में मिट्टी मिल जाए तो गुणवत्ता पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मैदानी इलाकों में बारिश के आसार, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी

know the weather forecast,

3 मार्च के सुबह से ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी जो 4 मार्च तक जारी रहेगी। उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में भी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान गिरेंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश सहित उत्तरी महाराष्ट्र में तापमान में गिरावट हो सकती है। दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मूंग एवं उड़द की फसल में आवश्यक है मोलिब्डेनम तत्व

Molybdenum element is essential in the crop of green and black gram
  • किसान भाइयों मोलिब्डेनम तत्व दलहनी फसलों के पौधों की जड़ों की गांठों में राइजोबियम बैक्टीरिया द्वारा सहजीवी नाइट्रोजन निर्धारण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक होता है।

  • मोलिब्डेनम एक सूक्ष्म पोषक तत्व है जिसकी मूंग एवं उड़द की फसल को बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है।

  • परंतु इसकी बहुत कम मात्रा भी मूंग एवं उड़द की फसल की अच्छी बढ़वार के लिए बहुत आवश्यक है।

  • मूंग एवं उड़द की फसल में मोलिब्डेनम तत्व नाइट्रोजन के रासायनिक परिवर्तन में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

  • यह पौधों की रोगरोधी क्षमता को बढ़ाता है l साथ ही पौधों में विटामिन-सी व शर्करा के संश्लेषण में सहायता करता है।

  • मोलिब्डेनम की कमी से ग्रस्त फसल का विकास सही से नहीं हो पाता है। 

  • पत्तियों के किनारों पर पीलापन आ जाता है, नई पत्तियां सूखने लगती है। सामान्यतः मोलिब्डेनम की कमी के लक्षण नाइट्रोजन की कमी के समान ही होते हैं।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख।

Share

सतर्क रहें, नरवाई जलाना है होगा घातक

Burning crop residue is dangerous
  • किसान भाइयों खेत में फसल कटाई के बाद बचे फसल अवशेष ‘नरवाई’ को जलाने से मिट्टी में उपस्थित सूक्ष्मजीव एवं केंचुआ आदि जलकर नष्ट हो जाते हैं।

  • इसके कारण खेत की उर्वरता व जमीन की भौतिक दशा एवं रासायनिक क्रियाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जमीन कठोर हो जाती है, जिसके कारण जमीन की जल धारण क्षमता भी कम हो जाती है। 

  • नरवाई जलाना घातक है। इससे बचने के लिए किसान भाई निम्न कृषि यंत्रों का उपयोग कर सकते हैं –

  • कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रा रीपर का उपयोग करें इससे कटाई के साथ-साथ भूसा भी एकत्र होता रहता है।

  • रीपर कम बाइंडर से फसल अवशेष जड़ से समाप्त हो जाते हैं। 

  • सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर यंत्र से फसल कटाई के बाद यदि खेत में नमी है तो बुवाई भी की जा सकती है।

  • जीरो टिलेज सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल से नरवाई की अवस्था में भी बुवाई की जा सकती है। 

कृषि से जुड़े ऐसे ही घरेलू नुस्खे एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share