भीषण चक्रवाती तूफान का भारत और बांग्लादेश पर दिखेगा असर, देखें अपडेट

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बन चुका है जो आज एक समुद्री तूफान में बदल जाएगा। यह भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। 26 तारीख की रात को यह बांग्लादेश के तट को पार करेगा ऐसा प्रतीत हो रहा है यह खेपूपारा के पास लैंडफॉल करेगा। टैको पार करते समय हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। उड़ीसा के उत्तरी तट पर भी तेज हवाओं के साथ ऊंची लहर उठेंगी तथा हल्की से मध्यम बारिश होगी। दक्षिणी बांग्लादेश पर इसका सबसे अधिक असर देखा जाएगा, यहां भारी नुकसान की आशंका है। भारत के मिजोरम और त्रिपुरा सहित मणिपुर में भी काफी तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। केरल और कर्नाटक सहित लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगी 50% कि बंपर सब्सिडी, लगवाए अपना पॉलीहाउस और शेड नेट

polyhouse and shade net subsidy

आज के समय में अगर खेती में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो खेती अच्छा मुनाफा देती है। इसीलिए सरकार भी किसानों को अपनी खेती में नई तकनीकें इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा देती है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने भी अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार अपने प्रदेश के किसानों को शेड नेट और पॉलीहाउस लगवाने पर कुल लागत का आधा हिस्सा सब्सिडी के तौर पर देगी।

गौरतलब है की जिन किसानों के पास जमीन कम है वे अपने खेतों में पॉलीहाउस व नेट हाउस लगवाकर कम जमीन में भी अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। इस तकनीक से खेती करने में कृषि खर्च भी कम होता है पानी भी कम लगता है। सबसे बड़ी बात यह है कि, इस तकनीक से उगाए जानें वाले फल व सब्जियां क्वालिटी में बहुत अच्छी होती हैं। क्वालिटी अच्छा होने पर बाजार में इसका अच्छा भाव भी मिल जाता है।

बिहार कृषि विभाग द्वारा एक्स प्लेटफॉर्म पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, राज्य सरकार किसानों को संरक्षित खेती करने हेतु “बागवानी विकास योजना” के तहत पॉलीहाउस व शेड नेट लगाने के लिए 50% की भारी सब्सिडी दे रही है। यदि आप भी इस ख़ास योजना का लाभ उठा कर पॉलीहाउस व शेड नेट लगवाना चाहते हैं तो https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाएँ और ऑनलाइन आवेदन जरूर करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रीवा बैकुंठपुर सरसों (काला) 5150 5210
सागर बामोरा सरसों 4800 4800
शिवपुरी बैराड़ सरसों 5675 5925
छतरपुर बिजावर सरसों (काला) 5451 5451
छतरपुर बिजावर सरसों 4950 5420
छतरपुर छतरपुर सरसों (काला) 4770 5420
दमोह दमोह सरसों 5020 5020
भिंड गोहद सरसों (काला) 5655 5700
भिंड गोहद सरसों 5690 5855
राजगढ़ जीरापुर सरसों (काला) 5390 5570
राजगढ़ जीरापुर सरसों 5200 5580
मुरैना कैलारस सरसों 5680 5833
भिंड लहार सरसों (काला) 5399 5430
ग्वालियर लश्कर सरसों (काला) 5500 5500
ग्वालियर लश्कर सरसों 5200 5955
ग्वालियर लश्कर सरसों-जैविक 5800 5800
मुरैना मुरैना सरसों 5725 5790
छतरपुर नौगांव सरसों 4700 5700
मुरैना पोरसा सरसों (काला) 5450 5525
जबलपुर शाहपुरा (जबलपुर) सरसों (काला) 5000 5000
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 5500 5740
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 5645 5665
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 5300 5411
श्योपुर विजयपुर सरसों 5550 5700

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

लौकी की फसल में बीटल कीट की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of beetle pest in Bottle gourd

यह कीट मुख्य रूप से कद्दू वर्गीय फसल पर आक्रमण करता है। लाल पंपकिन बीटल पौधे की पत्तियों को शुरुआती अवस्था में पत्तियों को खाकर छेद कर देता है। यह कीट लौकी की पत्तियों की ऊपरी सतह को खाते हैं। इससे पत्तियां जालीदार हो जाती हैं। प्रकोप बढ़ने पर लौकी की पत्तियों में केवल नसें दिखती हैं जिससे फसल की बढ़वार रुक जाती है।

नियंत्रण: संक्रमित पौधों को उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए। खेत को खरपतवारों से मुक्त रखना चाहिए। इसके नियंत्रण के लिए टाफगोर (डाइमेथोएट 30% EC) 250 मिली/एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें

Share

बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफ़ान, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

अगले 24 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी में बन जाएगा समुद्री तूफान रीमल। यह उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश या पश्चिम बंगाल के तट को 26 तारीख की रात को पार कर सकता है। इसका असर भारी बारिश के रूप में मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में दिखाई देगा। म्यांमार के भी कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। बांग्लादेश, मणिपुर और मिजोरम के दक्षिण में तथा गंगीय पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर तेज हवाएं चलेंगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में भीषण गर्मी जारी रहेगी। दक्षिण भारत में तेज बारिश होगी विशेष कर कर्नाटक के तटों के साथ-साथ केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इसकी संभावना ज्यादा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 27000 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम आलोट लहसुन 6200 9800
शाजापुर अकोदिया औसत 1000 14800
उज्जैन बदनावर औसत 2000 14700
उज्जैन बदनावर लहसुन 1400 12440
उज्जैन बदनावर चीन 2500 2500
धार बदनावर लहसुन 780 18311
धार बदनावर लहसुन-जैविक 9400 13600
भोपाल भोपाल लहसुन 7350 7350
मंदसौर दलोदा लहसुन 2200 24100
सागर देवरी औसत 4105 6200
सागर गढ़ाकोटा औसत 5500 5650
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 1200 18000
इंदौर इंदौर लहसुन 1000 20000
रतलाम जावरा औसत 8801 14900
रतलाम जावरा लहसुन 4500 26600
नीमच जावद लहसुन 3900 21501
शाजापुर कालापीपल लहसुन 4000 12000
नीमच मनासा लहसुन 3100 18000
मंदसौर मंदसौर औसत 6500 7000
मंदसौर मंदसौर लहसुन 1000 26200
राजगढ़ नरसिंहगढ़ औसत 11400 11400
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन 2000 17300
नीमच नीमच औसत 3000 17500
नीमच नीमच लहसुन 5000 24500
मंदसौर पिपल्या लहसुन 1200 19501
मंदसौर पिपल्या लहसुन-जैविक 3500 19403
धार राजगढ़ लहसुन 1100 15311
रतलाम रतलाम देसी 552 20001
रतलाम रतलाम लहसुन 2200 27000
रतलाम सैलाना औसत 9000 14300
रतलाम सैलाना लहसुन 4401 16800
शाजापुर साजापुर देसी 6632 7770
शाजापुर साजापुर लहसुन 3487 15160
राजगढ़ सारंगपुर औसत 3470 5000
सीहोर सीहोर लहसुन 4100 16100
मंदसौर शामगढ़ लहसुन 2700 21500
शाजापुर शुजालपुर देसी 902 15800
मंदसौर सीतमऊ देसी 6210 13700
मंदसौर सीतमऊ लहसुन 6110 11500
उज्जैन उज्जैन लहसुन 500 15000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

फसलों में लाल एवं पीली मकड़ी का प्रकोप एवं निवारण के उपाय

Outbreak and prevention of red and yellow mites in crops

लाल और पीली मकड़ी आकार में बहुत छोटे होते हैं और पत्तियों की निचली सतह पर समूह बना कर रहते हैं। ये पत्तियों से रस चूसते हैं जिससे पौधों में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे पत्तियां मुरझा जाती है और नीचे की ओर मुड़ जाती है जिसके फलस्वरूप पौधों का विकास रुक जाता है। इसके प्रकोप से फल कम लगते हैं और बिना पके हीं गिर जाते हैं। अधिक संक्रमण होने पर पौधों में जाले दिखाई देते हैं।

रोकथाम: इसकी रोकथाम के लिए फसल चक्र अपनाएं या प्रभावित पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दें। इसके अलावा ओमाइट (प्रोपार्जाइट 57% EC) 400 मिली/एकड़ या ओबेरोन (स्पाइरोमेसिफेन 22.90% EC) 160 मिली की दर से 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

गर्मी से झुलसते राज्यों में कहां कहां होने वाली है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय देश के आधे से ज्यादा राज्य गर्मी से परेशान है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है। बिहार के कई जिलों में अब बारिश की संभावना बनी हुई है झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित विदर्भ और दक्षिणी महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है। केरल और तटीय कर्नाटक सहित दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में भी मूसलाधार बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है जो डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मिर्च में बैक्टीरियल लीफ स्पॉट की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of bacterial leaf spot in chilli

मिर्च के पौधों में होने वाला ‘बैक्टीरियल लीफ स्पॉट’ एक गंभीर जीवाणु जनित रोग है। यह रोग मुख्य रूप से पुराने पौधों पर दिखाई देता है लेकिन जल्द ही ये नए पौधों को भी प्रभावित करने लगता है। इससे पत्तियों पर छोटे छोटे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। पत्तियों के किनारे सूखने लगते हैं और धब्बे आपस में मिलकर अनियमित घाव बनाते हैं। पत्तियों में हरापन नहीं रहता और संक्रमण अधिक होने पर पत्तियां समय से पहले गिर जाती हैं। 

नियंत्रण: संक्रमित पौधों को उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए ताकि यह रोग अन्य पौधों में न फ़ैल सके। रोग मुक्त बीजों का प्रयोग करें और रोग दिखाई दे तो एम-45 (मैनकोजेब 75% WP) 400 ग्राम/एकड़ या  ब्लू कॉपर (कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP) 300 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफान की आहट, इन राज्यों पर दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बना है जो उत्तर पूर्व में आगे बढ़ते हुए पहले डिप्रेशन और फिर डीप डिप्रेशन बन जाएगा। 24 तारीख के बाद यह या तो डीप डिप्रेशन के रूप में म्यांमार की तरफ बढ़ेगा या एक कमजोर समुद्री तूफ़ान भी बन सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। 25 और 26 तारीख को उड़ीसा के तट पर भी अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। केरल, दक्षिणी तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित लक्षद्वीप में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली सहित हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप पर जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share