सरकार देगी 70% तक की सब्सिडी, गेंदा फूल की खेती पर मिलेगा लाभ

किसानों के लिए शुरू की गई कई सरकारी योजनाओं की मदद से किसानों की आमदनी में इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए सरकार खेती में कई नई योजनाएं भी लेकर आ रही है। बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए एक ऐसी ही योजना चला रही है। इसके अंतर्गत जो किसान गेंदे के फूल की खेती करते हैं उन्हें बंपर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी देने के पीछे सरकार का उद्देश्य यह है की उत्तर बिहार के किसान गेंदे की खेती आत्मनिर्भरता हासिल कर सकें।

ख़बरों के अनुसार, बिहार में गेंदे के फूल की खेती के लिए वर्ष 2023-24 तक 6 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से उत्तर बिहार के किसान गेंदे की खेती करने पर 70% तक की सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को प्राप्त होगा जिन्होंने DBT पोर्टल पर इसके लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया हो। अगर आपने अब तक DBT पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हो, तो जल्द ही कर लें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>