मानसून के आगे बढ़ने से कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार

know the weather forecast,

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है फिलहाल यह उत्तर पूर्वी राज्यों को कवर कर चुका है। यह कर्नाटक के भी तटीय भागों तक पहुंच गया है और अब जल्द ही यह महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार तक पहुंचेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। तूफान बिपरजोय अब और मजबूत होगा। 12 जून की सुबह के बाद यह करांची के तरफ बढ़ सकता है। गुजरात के पश्चिमी जिलों को तेज हवाओं और बारिश का खतरा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

धान के बदले अन्य फसलों की खेती पर मिलेंगे 7000 रुपये

A subsidy of Rs 7000 will be given on the cultivation of these crops

ग्लोवल वार्मिंग और अन्य कई वजहों से पर्यावरण में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं जिससे कई क्षेत्रों में बेहद कम बारिश हो रही है। इससे किसान धान जैसी बहुत ज्यादा पानी की जरूरत वाली फसलों की खेती नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है जिससे किसान खुश हैं।

क्षेत्र में जल का स्तर अत्यधिक गिर जाने की वजह से हरियाणा राज्य की सरकार किसानों के बीज वैकल्पिक खेती को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार अब धान की सीधी बिजाई के साथ साथ दूसरे वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित किया है और इसके लिए अलग-अलग रेट पर सब्सिडी की घोषणा की है।

सरकार धान की जगह दाल, तिलहन, सब्जियां, बागवानी, कपास, मक्का और सफेदा की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इस खेती के लिए किसानों को प्रति एकड़ 7000 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। गौरतलब है की जो किसान धान की जगह खेतों में कुछ नहीं उगाते हैं उन्हें इस सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share

शुरू हो गई मानसून की भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

एक सप्ताह की देरी से मानसून ने केरल में दस्तक दी है। उत्तर पूर्वी भारत में अब मानसून जल्द ही पहुंचेगा तथा वहां पर भारी बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक और बौछारें संभव है। मध्य भारत और पूर्वी भारत का मौसम गर्म बना रहेगा साथ हीं लू चलने की भी संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात के तट पर 2 दिन बाद हवाओं की गति बहुत तेज हो जाएगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। गुजरात के तटीय जिलों में बारिश 24 घंटे बाद शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 3800 4667
मुरैना बनमोरकलां सरसों 4500 4500
बेतुल बेतुल अन्य 4051 5350
सागर बीना सरसों 4300 5200
ग्वालियर डबरा अन्य 4588 4712
रायसेन गैरतगंज अन्य 5000 5165
देवास हाटपिपलिया सरसों 4300 4300
होशंगाबाद इटारसी सरसों 4176 5200
जबलपुर जबलपुर सरसों (काला) 4265 5100
नीमच जावद अन्य 4480 4480
शाजापुर कालापीपल अन्य 4375 4990
देवास खातेगांव सरसों 3450 4441
हरदा खिरकिया सरसों 2500 4150
भिंड लहर अन्य 4650 4669
विदिशा लटेरी सरसों (काला) 4020 4455
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4351 4876
दमोह पथरिया सरसों 4375 4385
मुरैना सबलगढ़ सरसों (काला) 4416 4489
सागर सागर अन्य 4100 5400
राजगढ़ सारंगपुर सरसों 4301 4500
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 3000 4600
श्योपुर श्योपुर कलां सरसों 4590 4725
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 455 469.5

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

सरकार ने 5 से 10% तक बढ़ाई खरीफ फसलों की एमएसपी

Government increased MSP of Kharif crops by 5 to 10%

देश में खरीफ फसलों की खेती की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में केंद्र सरकार ने बुवाई से पहले ही इन फसलों का समर्थन मूल्य जारी कर दिया है, ताकि किसान भाई फसलों के भाव के अनुसार खेती का चयन कर सकें। इस बार सरकार ने 5 से 10% तक की वृद्धि एमएसपी में कर दी है। जारी किए गए आकड़ों के अनुसार 2023-24 की खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 5 से 10% तक की वृद्धि की गई है। नीचे सभी खरीफ फसलों की एमएसपी और लागत से मिलने वाले मुनाफे के बारें में जानकारी दी गई है।

फसलें 2022-2023 (रु. प्रति क्विंटल) 2023-2024 (रु. प्रति क्विंटल) बढ़ोतरी (%)
मूंग 7,755 8,558 10.35
तिल 7,830 8,635 10.28
कॉटन (लॉन्ग स्टेपल) 6,380 7,020 10.03
मूंगफली 5,850 6,377 9.01
कपास (मध्यम स्टेपल) 6,080 6,620 8.88
ज्वार-मालदंडी 2,990 3,225 7.86
रागी 3,578 3,846 7.49
ज्वार-हाइब्रिड 2,970 3,180 7.07
धान (समान्य) 2,040 2,183 7.01
सोयाबीन (पीला) 4,300 4,600 6.98
धान-ग्रेड ए 2,060 2,203 6.94
मक्का 1,962 2,090 6.52
बाजरे 2,350 2,500 6.38
नाइजरसीड 7,287 7,734 6.13
तूर/अरहर 6,600 7,000 6.06
सूरजमुखी के बीज 6,400 6,760 5.63
उड़द 6,600 6,950 5.3

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

आखिरकार आ गया है मानसून, देखें किस राज्य में कब शुरू होगी बारिश?

know the weather forecast,

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है परंतु भारी बारिश की संभावना अभी तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नहीं है। पूर्वोत्तर राज्यों में जल्दी ही मानसून पहुंचेगा और भारी से अति भारी बारिश देगा। राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। समुद्री तूफान बिपरजोय अति भीषण हो चुका है परंतु इससे भारत के किसी भी राज्य को अधिक खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। जल्दी ही यह तूफ़ान अपना रास्ता बदलने लगेगा और 11 जून के बाद यह उत्तर पश्चिम दिशा में भारत के तट से दूर चला जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

610 किसानों को मिले कृषि यंत्र, आप भी उठाएं योजना का लाभ

Agricultural Machinery Grant Scheme

कृषि कार्यों में उपयोग आने वाले आधुनिक उपकरणों की वजह से आज खेती पहले से आसान हो गई है। पर इन उपकरणों की उपलब्धता हर किसान को नहीं होती क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा महंगे होते हैं। किसानों की इसी समस्या को मद्देनज़र रखते हुए सरकार की तरफ से उपकरणों पर सब्सिडी देने की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है कृषि यांत्रिकीकरण योजना।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार सहित कई राज्य अपने स्तर पर कृषि यांत्रिकीकरण योजना चला रही है और इसके तहत कृषि यंत्र की खरीदी पर सब्सिडी दे रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने योजना के तहत राज्य के राजनांदगांव जिलें में पिछले 4 सालों में कृषि यांत्रिकीकरण योजना और अन्य सहभागी योजनाओं के माध्यम से 610 किसानों को ट्रैक्टर के साथ साथ दूसरे कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 करोड़ 90 लाख 42 हजार रुपए खर्च किये हैं।

बता दें की छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही इस योजना में किसानों को खेती के यंत्र खरीदने पर 40 से 50% तक सब्सिडी दी जाती है। इसके साथ ही खेती के यंत्र खरीदने के लिए किसानों को बैंक लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2280
भिंड आलमपुर अन्य 2200 2229
सतना अमरपाटन अन्य 2235 2242
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 2025 3800
सीहोर आष्टा लोकवान 2250 2630
सीहोर आष्टा एमपी शरबती 2622 4075
सीहोर आष्टा एमपी (देसी) 2010 2198
सीहोर आष्टा शरबती 2305 2970
सीहोर आष्टा अन्य 2084 2246
छतरपुर बड़ामलहेड़ा अन्य 2125 2299
उज्जैन बड़नगर लोकवान 2100 2631
उज्जैन बड़नगर अन्य 2015 2510
धार बदनावर लोकवान 2000 2695
खरगोन बड़वाह अन्य 2110 2369
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2150 2290
सीहोर बकतरा अन्य 2126 2141
होशंगाबाद बानापुरा मिल की गुणवत्ता 2100 2316
रायसेन बरेली अन्य 2100 2269
रायसेन बेगमगंज अन्य 2125 2365
शाजापुर बेरछा अन्य 2150 2150
बेतुल बेतुल लोकवान 2150 2500
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2185 2411
भिंड भिंड मिल की गुणवत्ता 2202 2267
राजगढ़ छापीहेड़ा 147 औसत 2150 2260
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 2080 2546
सागर देवरी स्थानीय 2150 2150
पन्ना देवेंद्रनगर अन्य 2140 2230
देवास देवास अन्य 2000 2680
धार धामनोद लोकवान 2200 2470
धार धार लोकवान 2180 2750
रायसेन गैरतगंज दारा मिल गुणवत्ता 2069 3015
डिंडोरी गोरखपुर मिल की गुणवत्ता 2200 2200
नरसिंहपुर गोटेगांव अन्य 2205 2271
गुना गुना 147 औसत 2110 4700
रीवा हनुमना अन्य 2125 2200
सीहोर इछावर लोकवान 2440 2636
सीहोर इछावर मिल की गुणवत्ता 2178 2281
सीहोर इछावर अन्य 2040 2080
इंदौर इंदौर लोकवान 1955 2740
होशंगाबाद इटारसी मिल की गुणवत्ता 2260 2331
जबलपुर जबलपुर मध्यम ठीक 2130 2376
टीकमगढ़ जतारा मिल की गुणवत्ता 2150 2200
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2125 2160
टीकमगढ़ जतारा अन्य 2125 2125
दमोह जावेरा मिल की गुणवत्ता 2075 2225
अलीराजपुर जोबट अन्य 2100 2130
मुरैना कैलारस एमपी (देसी) 2229 2238
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1985 2410
शाजापुर कालापीपल मिल की गुणवत्ता 1850 2125

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफ़ान से कहाँ कहाँ होगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय अधिकांश मौसमी मॉडल समुद्री तूफान बिपरजोय का ट्रैक उत्तर पश्चिम दिशा में दिखा रहे हैं। तूफान से गुजरात और महाराष्ट्र को खतरा बहुत कम है। दक्षिणी सिंध और बलूचिस्तान में भी खतरे की संभावना कम नजर आ रही है परंतु ओमान की तरफ इसका रुक हो सकता है। इस समय ऐसा लग रहा है कि यह लैंडफॉल करने से पहले ही कमजोर पड़ जाएगा तथा किसी भी देश को नुकसान नहीं हो पाएगा। राजस्थान में धूल भरी आंधी अभी जारी रहेगी, पहाड़ों पर हल्की वर्षा होगी। मानसून अगले 2 दिनों के अंदर केरल पर दस्तक दे देगा। मानसून का आगाज कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस पशु को पालने पर सरकार देगी 10000 रुपये की सब्सिडी

The government will give a subsidy of Rs 10000 for rearing this animal

खेती-बाड़ी के साथ साथ पशुपालन कर के भी बहुत सारे किसान अच्छी आमदनी प्राप्त करते हैं। ज्यादातर भारतीय किसान गाय, भैंस, भेड़, बकरी आदि का पालन करते हैं पर गुजरात और राजस्थान में किसान बड़े पैमाने पर ऊंट पालन करते हैं। ऊंट पालन भी बहुत मुनाफे वाला काम है और इसी वजह से सरकार की तरफ से भी इसको बढ़ावा दिया जा रहा है।

राजस्थान की सरकार तो ऊंट पालन को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार रुपये का अनुदान भी देती है। इसके अंतर्गत मादा ऊंट और उसके बच्चे को टैग लगाकर पहचान पत्र दिया जाता है। पहचान पत्र जारी करने के पश्चात ऊंट पालने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये की प्रथम किस्त दी जाती है। इसके बाद जब ऊंट के बच्चे एक साल के हो जाते हैं तब दूसरी किस्त के रूप में पुनः 5,000 रुपये पशुपालक को दिए जाते।

स्रोत: आज तक

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो शेयर जरूर करें।

Share