अगले 5 दिन हलकी बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले 3 साल से ला निना का प्रभाव था जिससे मानसून सामान्य से अच्छा रहा। अब अलनीनो बनने की संभावना नजर आ रही है तथा मानसून की बारिश में कुछ कमी आने के आसार भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल पहाड़ों पर 20 फरवरी तक बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस राज्य के लोगों को मिलेंगे पूरे 15000 रुपये, सोलर सिस्टम लगाने हेतु

People of this state will get full 15000 rupees for installing solar system

आज के इस लेख में आप जानेंगे सरकार द्वारा दी जा रही 15000 रुपये की बंपर सब्सिडी से जुड़ी खबर विस्तार से। दरअसल यह सब्सिडी हरियाणा के लोगों के लिए हैं। बता दें कि हरियाणा सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत सोलर पवार सिस्टम लगाने के लिए लोगों को सब्सिडी दी जा रही है।

इस योजना का नाम है “हरियाणा मनोहर ज्योति योजना 2022” और इसके तहत राज्य के लोगों को सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के लिए सब्सिडी मिलेगी। गौरतलब है की सोलर पावर सिस्टम लगाने में कुल खर्च 20000 रुपये तक आता है। इस पूरे खर्च में सरकार 15000 रुपये की सब्सिडी देगी। इसका अर्थ ये हुआ की आपको सोलर पावर सिस्टम लगाने में सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे।

स्रोत: टॉक आज डॉट कॉम

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन ऐप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
देवास हाटपिपलिया लहसुन 2000 3000
शाजापुर कालापीपल अन्य 260 1895
शाजापुर कालापीपल अन्य 195 1785
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2300 6250
होशंगाबाद पिपरिया औसत 600 1800
रतलाम रतलाम (एफ एंड वी) देसी 231 6000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

अब तापमान बढ़ने शुरू होंगे और मार्च से लू चलने की संभावना

know the weather forecast,

पहाड़ों पर फिर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। फरवरी के आखिर में तापमान बढ़ने शुरू होंगे वहीं मार्च और अप्रैल में लू चलने के आसार हैं। फसलों पर भी इसका असर दिखाई देगा। इस बार प्री मानसून गतिविधियां कम रह सकती हैं। मानसून पर अलनीनो का प्रभाव दिखाई दे सकता है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

सोयाबीन भाव में दिखी कितनी तेजी, देखें ताजा मंडी भाव

Soybean Mandi Rates,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर सुसनेर पीला 5,151 5,240
देवास हाटपिपलिया पीला 5,010 5,381
रतलाम ताल अन्य 4,910 5,490
शाजापुर कालापीपल पीला 5,075 5,415
उज्जैन तराना पीला 3,800 5,598
विदिशा लटेरी पीला 4,910 5,150
शाजापुर नलकेहड़ा अन्य 4,784 5,400
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 4,400 4,800
विदिशा सिरोंज अन्य 4,440 5,358
शाजापुर कालापीपल पीला 5,080 5,395
राजगढ़ खिलचीपुर पीला 5,200 5,410

स्रोत: enam.gov.in

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

14 फरवरी से फिर पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिस से जम्मू कश्मीर से लेकर के हिमाचल और उत्तराखंड सहित लद्दाख तक बर्फबारी होगी। अरुणाचल प्रदेश में भी हिमपात संभव है। सिक्किम और असम के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों में भी बारिश के आसार हैं। 14 फरवरी के बाद राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश सहित दिल्ली पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तापमान फिर बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए पाएं 1 लाख 20 हजार रूपए का अनुदान

Get a grant of Rs 1 lakh 20 thousand for the cultivation of dragon fruit

थाइलैंड, वियतनाम और इज़राइल जैसे देशों में लोकप्रिय ड्रैगन फ्रूट को इन दिनों भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय बाजार में इस फल की कीमत 200 से 250 रूपए है। इस कारण खेती के नज़रिए से भी ड्रैगन फ्रूट काफी प्रचलन में है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार राज्य के किसानों को खेती में अधिक लाभ पहुंचाने के लिए एक विशेष योजना चला रही है। 

इस योजना के तहत प्रदेश सरकार किसानों को परम्परागत खेती से अलग उद्यनिकी और मसाला आदि फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसकी खेती के लिए किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद की तौर पर अनुदान दिया जा रहा है। इसके तहत ड्रैगन फ्रूट के बाग के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए प्रति एकड़ के अनुदान का प्रावधान है। इस योजना की मदद से एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक अनुदान की सुविधा का लाभ ले सकता है।

योजना के माध्यम से अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदक को ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा‘ पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है। इसके लिए किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट hortnet.gov.in पर जाकर आवदेन करें।  हालांकि योजना का लाभ ‘पहले आओ पहले पाओ’ व्यवस्ता के आधार पर मिलेगा। 

स्रोत: कृषि समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में फिर बढ़ेगी सर्दी, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ रहा है तथा हवाओं का रुख भी बदल रहा है। उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं उत्तर भारत सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान कम करेंगी। सुबह और शाम की सर्दी एक बार फिर बढ़ जाएगी। दिन अभी भी हल्का गर्म और धूपमय होगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह अन्य 1200 3500
देवास देवास (एफ एंड वी) अन्य 400 1200
देवास हाटपिपलिया लहसुन 2000 3000
सीहोर इछावर लहसुन 395 1600
शाजापुर कालापीपल अन्य 205 1755
शाजापुर कालापीपल अन्य 210 1725
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2760 6501
होशंगाबाद पिपरिया औसत 600 1800

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

दुग्ध डेयरी के लिए पाएं 7 लाख रूपए का अनुदान, जल्द उठाएं योजना का लाभ

Dairy Entrepreneur Development Scheme

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन एक प्रमुख व्यवसाय है। वहीं किसान के लिए भी पशुपालन आय का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में दूग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक ‘डेयरी इंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट योजना’ है। जिसकी मदद से किसान पशुपालन और दुग्ध डेयरी खोलने के लिए अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना के तहत 10 भैंसों की डेयरी शुरू करने के लिए सरकार 7 लाख रूपए तक सब्सिडी प्रदान करती है। इसके लिए आवेदक वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय बैंक, राज्य सहकारी बैंक, राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक एवं नाबार्ड से जुड़ी अन्य संस्थाओं से सम्पर्क करके लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत पशुपालन के लिए सामान्य वर्ग के डेयरी चालकों को 25% और महिला व एससी वर्ग के लिए 33% की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

हालांकि एक लाख रूपए से ज्यादा लोन प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपनी जमीन संबंधी कागजात गिरवी रखने पड़ेंगे। इसके साथ ही आवेदन करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र की कॉपी के साथ एक कैंसल चेक संलग्न करना होगा। अगर आप भी डेयरी शुरू करना चाहते हैं तो जल्द सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share