राज्य के इन किसानों को होगा लाभ, जानें सरकार की योजना

Rajasthan government plan

राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों के हित में एक घोषणा जारी की है। घोषणा के तहत किसान भाईयों के डिग्गियों व फार्म पौण्ड के लम्बित भुगतान को जारी करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि सरकार किसानों को जल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए पक्‍की डिग्गी एवं प्लास्टिक लाईनिंग डिग्गी के निर्माण पर अनुदान देती है।

इसके लिए सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य में 5 हजार डिग्गियां बनाने का बजट पेश किया गया था। योजना के तहत न्यूनतम भराव क्षमता 4 लाख लीटर या इससे ज्यादा क्षमता वाली डिग्गियों के निर्माण के लिए अनुदान जाता है। जहां किसानों को इसकी लागत का 75% या अधिकतम 3 लाख रूपए अनुदान के रूप में दिया जाता है।

हालांकि डिग्गियां निर्माण के बावजूद भी कई किसान भाई ऐसे हैं जिन्हें एसएनए खाते की बाधाओं के चलते भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलों में समय पर राशि भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसान भाईयों की आर्थिक तौर पर मदद कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मंडियों में क्या चल रहा है चना और सोयाबीन का भाव?

Ratlam soybean and gram rates

सोयाबीन व चने के भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की  मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन व चना का भाव !

वीडियो स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इंदौर मंडी में 23 अप्रैल को क्या रहे प्याज के भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 23 अप्रैल के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कद्दू वर्गीय फसलों में लाल कद्दू के कीड़े से बचाव के उपाय

Invasion of Red Pumpkin Beetle in cucurbitaceous crops
  • किसान भाइयों कद्दू वर्गीय फसलों में लाल कद्दू का कीड़ा बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है। इस कीट का भृंग नारंगी चमकीले रंग का होता है, जिसका ग्रब एवं भृंग दोनों अवस्था फसल को नुकसान पहुँचाती है।  

  • क्षति के लक्षण अंडे से निकलने के बाद ग्रब, जड़ों, भूमिगत भागों एवं जो फल भूमि के संपर्क में रहते है उनको नुकसान पहुंचाते है।

  • इन प्रभावित पौधे के खाये हुए जड़ों एवं भूमिगत भागों पर मृतजीवी कवक का आक्रमण हो जाता है। 

  • जिसके फलस्वरूप अपरिपक्व फल व लताएं सुख जाती है। 

  • भृंग पत्तियों को खाकर उसमें छेद कर देते है। जिससे पत्तियां छलनी नुमा दिखाई देती है।

  • वानस्पतिक वृद्धि अवस्था में बीटल/भृंग मुलायम पत्तियों को खाकर हानि पहुँचाते है जिसके कारण पौधे मर जाते है।

  • संक्रमित फल मनुष्य के खाने योग्य नहीं रहते है। 

  • नियंत्रण – फसल कटाई उपरांत गर्मियों में गहरी जुताई करें। 

  • रासायनिक नियंत्रण में लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 4.9% सीएस [लैमनोवा] @ 250 मिली या बायफैनथ्रिन 10% ईसी [मार्कर] @ 400 मिली/एकड़ की दर से उपयोग करें। 

  • जैविक नियंत्रण के लिए बवेरिया बेसियाना [बवे कर्ब] @ 500 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें। 

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

प्याज लहसुन की कटाई के बाद छँटाई करें और अच्छा बाजार भाव पाएं

Sorting and grading of onion and garlic bulbs
  • किसान भाइयों बाजार में अच्छा मूल्य प्राप्त करने के लिए प्याज एवं लहसुन की छँटाई एवं श्रेणीकरण अति आवश्यक होती है। 

  • इसमें मोटी गर्दन वाले, कटे फटे या चोट खाए, रोग ग्रस्त एवं कीटों से प्रभावित, सड़े गले तथा अंकुरित कंदों को छांट कर अलग कर दिया जाता है। 

  • छँटाई के पश्चात प्याज एवं लहसुन के आकार के आधार पर श्रेणीकरण करते हैं। 

  • श्रेणीकरण सामान्यतः मानव श्रम द्वारा ही किया जाता है किन्तु वर्तमान समय में इसके लिए मशीनें भी उपलब्ध हैं। आवश्यकतानुसार कोई भी विधि अपनाई जा सकती है l

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में हो रही बारिश के आगे भी जारी रहने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों सहित सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश संभव है। केरल कर्नाटक तथा आंतरिक तमिलनाडु के कुछ भागों में छुटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके अलावा ऊपरी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगे परंतु छुटपुट बारिश जारी रह सकती है। दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश राजस्थान गुजरात तथा मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगे हैं तापमान।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बत्तख पालन से कम लागत में होगा ज्यादा मुनाफा, जानें इसके फायदे

Duck farming will have more profit at less cost

पोल्ट्री व्यवसाय शुरु करने के लिए बत्तख पालन एक अच्छा विकल्प है। बत्तख पालन दूसरे पोल्ट्री व्यवसाय के मुकाबले कई गुना सस्ता और ज्यादा मुनाफा देने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह पक्षी किसी भी वातावरण में आसानी से ढल जाता है। इसी वजह से बत्तखों को बीमारियां कम होती हैं।

अगर आप मछली पालन या धान की खेती कर रहे हैं तो आपके लिए बत्तख पालना बहुत आसान होगा। दरअसल ये पक्षी अपने आहार में खेतों में गिरे अनाज के दाने, कीड़े मकोड़े, छोटी मछलियां, मेंढ़क और पानी में रहने वाले दूसरे कीड़े व शैवाल खाते हैं। वहीं दूसरी ओर इन पक्षियों की बीट मछलियों का आहार है। इन पक्षियों की सबसे अच्छी बात यह है कि, इन्हें घर से खेत जाना और वापिस घर आना सिखाया जा सकता है।

व्यवसाय को शुरु करने से पहले अंडे और मांस के लिए बत्तखों की किस्में पता होनी बेहद जरूरी है। वहीं 16 हफ्तों में बत्तख व्यस्क होकर अंडा देने लगती है। बता दें कि एक साफ सुथरा अंडा प्राप्त करने के लिए बक्से तैयार करने होते हैं, जिसमें बत्तख अंडा देती हैं। बत्तख पालन के लिए घर सूखा और हवादार होना चाहिए। अगर आप भी पोल्ट्री व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं तो बत्तख पालन के जरिए अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

स्रोत: टीवी 9

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

ई-श्रम कार्ड से पाएं 500 से 1000 रूपए की मासिक किस्त, जानें योजना के नियम

e-shram card

देश में आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक ‘ई-श्रम कार्ड’ योजना है। इसे विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए लागू किया गया है। इनमें निर्माण साइट पर काम करने वाले मजदूर, घरों में काम करने वाले लोग, रेड़ी पटरी वाले दुकानदार, प्रवासी श्रमिकों के साथ बाकी सभी श्रमिक शामिल हैं।

ई-श्रम कार्ड से मिलने वाली सुविधा
इस योजना के जरिए लाभार्थी को 500 से 1000 रूपए तक मासिक किस्त दी जाती है। कार्ड की मदद से लाभार्थी को 2 लाख का बीमा मिलता है। वहीं किसी दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यू होने पर सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपए और विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रूपए की मदद दी जाती है। इसके अलावा लाभार्थी को कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।

इस योजना की जानकारी ई-श्रम पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अनुसार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है। अगर आप भी इस पात्रता के अंतर्गत आते हैं तो, जल्द ही रजिस्ट्रेशन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत: एबीपी लाइव

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

रतलाम मंडी में 22 अप्रैल को क्या रहे सोयाबीन व डॉलर चने का भाव?

Ratlam soybean and gram rates

सोयाबीन व चने के भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !

वीडियो स्रोत: जागो किसान

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

गेहूँ भाव में तेजी का दौर जारी है, देखें आज क्या चल रहे मंडी भाव?

wheat

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: बाजार इन्फो इंडिया

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share