बत्तख पालन से कम लागत में होगा ज्यादा मुनाफा, जानें इसके फायदे

पोल्ट्री व्यवसाय शुरु करने के लिए बत्तख पालन एक अच्छा विकल्प है। बत्तख पालन दूसरे पोल्ट्री व्यवसाय के मुकाबले कई गुना सस्ता और ज्यादा मुनाफा देने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह पक्षी किसी भी वातावरण में आसानी से ढल जाता है। इसी वजह से बत्तखों को बीमारियां कम होती हैं।

अगर आप मछली पालन या धान की खेती कर रहे हैं तो आपके लिए बत्तख पालना बहुत आसान होगा। दरअसल ये पक्षी अपने आहार में खेतों में गिरे अनाज के दाने, कीड़े मकोड़े, छोटी मछलियां, मेंढ़क और पानी में रहने वाले दूसरे कीड़े व शैवाल खाते हैं। वहीं दूसरी ओर इन पक्षियों की बीट मछलियों का आहार है। इन पक्षियों की सबसे अच्छी बात यह है कि, इन्हें घर से खेत जाना और वापिस घर आना सिखाया जा सकता है।

व्यवसाय को शुरु करने से पहले अंडे और मांस के लिए बत्तखों की किस्में पता होनी बेहद जरूरी है। वहीं 16 हफ्तों में बत्तख व्यस्क होकर अंडा देने लगती है। बता दें कि एक साफ सुथरा अंडा प्राप्त करने के लिए बक्से तैयार करने होते हैं, जिसमें बत्तख अंडा देती हैं। बत्तख पालन के लिए घर सूखा और हवादार होना चाहिए। अगर आप भी पोल्ट्री व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं तो बत्तख पालन के जरिए अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

स्रोत: टीवी 9

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>