डिफाल्टर किसानों को भी मिल सकेगा फसली ऋण, पढ़ें पूरी खबर

Defaulter farmers will also be able to get crop loans

राजस्थान के वैसे किसान जो ऋण लेकर चुका ना पाए हों और डिफॉल्टर हो गए हों उनके लिए खुशखबरी आ रही है। ऐसे डिफाल्टर्स किसानों को भी अब फसली ऋण बड़ी आसानी से दिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बाबत आदेश दे दिए हैं और इसके बाद सहकारिता विभाग ने ऋण बांटना भी शुरू कर दिया है।

प्रदेश प्रशासन गांवों के साथ जुड़ कर इस अभियान को सफल बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसानों को राहत मिले। हालांकि अभी भी लाखों ऐसे डिफाल्टर्स किसान हैं जिन्हें ऋण मिलना अभी बाकी है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

गेहूँ की 20-25 दिन की फसल अवस्था में करें पोषण प्रबंधन

Nutrient management to be done 20-25 days after sowing in wheat crop
  • गेहूँ की फसल में अच्छी वानस्पतिक वृद्धि एवं विकास के लिए बुवाई के 20-25 दिन बाद या पहली सिंचाई के साथ पोषण प्रबंधन करना अनिवार्य है।

  • इस समय फसल में यूरिया 40 किलो + सल्फर 5 किलो + जिंक सल्फेट 5 किलो + सूक्ष्म पोषक मिश्रण 5 किलो प्रति एकड़ की दर से मिट्टी में मिलाएं और सिंचाई कर दें।

  • पर्णीय छिड़काव प्रबंधन के लिए जिब्रेलिक अम्ल 300 मिली या अमीनो अम्ल 250 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • जल घुलनशील उर्वरक छिड़काव में 19:19:19 या 20:20:20 @ 1 किलो प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने से फसल को अच्छा वानस्पतिक विकास मिलता है।

  • या इस समय ग्रामोफ़ोन स्पेशल गेहूँ फर्टी किट का उपयोग भी कर सकते हैं, जिसमे उपरोक्त सभी पोषक तत्व एक ही किट में उपलब्ध हो जाते हैं, इसे 40 किलोग्राम यूरिया के साथ अच्छी तरह से मिलाकर भुरभुरा करके समान रूप से खेत में मिलाकर सिंचाई करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हो सकता है कष्टकारी

Aaj Ka Rashifhal

वीडियो के माध्यम से जानें आज का दिन किस राशि के लोगों के लिए होगा ख़ास और किस राशि के लोगों को हो सकती है परेशानी। देखें 26 नवंबर का विस्तृत राशिफल।

स्रोत: यूट्यूब

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share

कई राज्यों में होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हलचल

weather forecast

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश देगा। अरब सागर में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा जो मध्य भारत में बेमौसम बारिश दे सकता है। दिल्ली सहित पहाड़ी राज्यों और पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र भी शुष्क ही रहेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मक्का के भाव में क्यों बन सकती है तेजी, देखें विस्तृत रिपोर्ट

maize mandi rates

वीडियो के माध्यम से देखें आखिर क्यों आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं मक्का के भाव।

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

इंदौर मंडी में 25 नवंबर को प्याज भाव में दिखी कितनी तेजी?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 25 नवंबर के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

सोयाबीन में तेजी या मंदी, देखें मंदसौर मंडी में 25 नवंबर को क्या रहे भाव?

Mandsaur Mandi Soybean Rate,

सोयाबीन भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मध्य प्रदेश के मंदसौर मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

25 नवंबर को लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी, देखें मंदसौर मंडी का हाल

Mandsaur garlic Mandi bhaw,

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के मंदसौर मंडी में आज क्या रहे लहसुन के भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

चने की फसल को उकठा रोग से होगा नुकसान, जल्द करें बचाव

Gram crop will be damaged due to the wilt disease, protect it soon

उकठा रोग चने की फसल का एक प्रमुख कवक के द्वारा होने वाला रोग है जो की मिट्टी और बीज जनित रोग है। इसके कारण चने की फसल 60-80% तक खत्म हो जाती है। इस रोग के लिए जिम्मेदार फ्यूजेरियम ऑक्सिस्पोरम नामक कवक है। अधिक मृदा तापमान (25*C से अधिक) और अधिक मृदा नमी इस रोग के प्रसार के लिए अनुकूल होते हैं।

रोग के लक्षण: इस रोग का संक्रमण फसल की अंकुरण अवस्था और फूल वाली अवस्था में देखा जाता है। इस रोग के मुख्य लक्षणों में पौधों का मुरझाना, पत्तियों का पीला पड़ना, डंठलों का गिरना, जड़ व तने पर फफूंद की वृद्वि आदि शामिल है जिसकी वजह से आखिर में पूरा पौधा सूख जाता है।

रोकथाम के उपाय: रोग के लक्षण दिखाई देने पर थायोफिनेट मिथाइल 70% WG (मिल्ड्यू विप या रोको) @ 300 ग्राम + जिब्रेलिक एसिड 0.001% (नोवामैक्स) @250 मिली प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करें। या ट्राइकोडर्मा विरिडी (राइजोकेयर) @500 ग्राम/एकड़ के हिसाब से खेत में 40-50 किलो अच्छे से सड़ी हुई गोबर की खाद के साथ मिलाकर भुरकाव करें और हल्की सिंचाई करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

आज का दिन किस राशि के लोगों के लिए होगा ख़ास, देखें राशिफल

Aaj Ka Rashifhal

वीडियो के माध्यम से जानें आज का दिन किस राशि के लोगों के लिए होगा ख़ास और किस राशि के लोगों को हो सकती है परेशानी। देखें 25 नवंबर का विस्तृत राशिफल।

स्रोत: यूट्यूब

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share