सोयाबीन की 70-90 दिनों की फसल अवस्था में ऐसे करें छिड़काव प्रबंधन

Spray Management in soybean crops in 70-90 days
  • सोयाबीन की 70-90 दिनों की फसल अवस्था फली बनने वाली होती है। इस समय अच्छे पोषण के साथ साथ फसल को रोगों जैसे पोड ब्लाइट, रस्ट एवं कीटों जैसे पोड बोरर आदि से बचाव की जरूरत होती है।

  • पोड ब्लाइट के नियंत्रण के लिए मैनकोज़ेब 75% WP @ 500 ग्राम/एकड़ या टेबुकोनाजोल 25.9% ईसी @ 250 मिली/एकड़ या टेबुकोनाजोल 10% + सल्फर 65%WG @ 500 ग्राम/एकड़ या थायोफेनेट मिथाइल 70% WP @ 300 ग्राम/एकड़ का छिड़काव कर सकते हैं।

  • रस्ट के नियंत्रण के लिए 2-3 छिड़काव प्रत्येक 15 दिनों के अंतराल में फसल में लक्षण दिखने के समय से ही कर देना चाहिए। इसके लिए हेक्साकोनाज़ोल 5% एससी @ 400 मिली या प्रोपिकोनाज़ोल 25% एससी @ 200 मिली/एकड़ का छिड़काव कर सकते हैं।

  • पोड बोरर के लिए एमेमेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी 100 ग्राम या फ्लुबेंडामाइड 20% डब्ल्यूजी 100 ग्राम या क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 एससी 60 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव कर सकते हैं।

  • फसल में अच्छे उत्पादन के लिए जल घुलनशील उर्वरक 0:0:50 का 1 किग्रा प्रति एकड़ की दर से छिड़काव कर सकते हैं।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

सोयाबीन में बढ़ा तना मक्खी का प्रकोप, ऐसे करें प्रबंधन

How to manage stem fly in soybean crop

  • तना मक्खी के आक्रमण के लिए उच्च तापमान के बाद वर्षा के साथ अधिक आर्द्रता का होना अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। वर्तमान में इस तरह के वातावरण के कारण तना मक्खी के प्रकोप देखा गया है।

  • खेतों में तना मक्खी से ग्रसित पौधों की, ऊपरी पत्तियां सिकुड़ने के साथ सूखती हुई दिखाई देती है। ऐसे पौधों का तना चीरकर देखें तो, तने के अंदर सुरंग सी नजर आती है, जिसमें कीट का लार्वा या प्यूपा भी नजर आता है।

  • तना मक्खी के प्रकोप को शुरुआती अवस्था में पहचानना मुश्किल है। इस कीट का प्रकोप होने पर पौधा मुरझाने या सूखने लगता है। यह कीट पत्तों पर अंडे देता है।

  • सोयाबीन की फसल में तना मक्खी के नियंत्रण के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है की, इल्ली के प्रकोप की शुरूआती अवस्था एवं तने में प्रवेश से पहले ही इसका नियंत्रण कर लिया जाए।

  • इसके लिए बवे कर्ब का छिड़काव समय समय पर करना बहुत आवश्यक है।

  • सोयाबीन की फसल में तना मक्खी के नियंत्रण के लिए निम्र उत्पादों का छिड़काव कर सकते हैं।

  • लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 4.9% CS@ 200 मिली/एकड़ या प्रोफेनोफोस 40% + सायपरमेथ्रिन 4% EC@ 400 मिली/एकड़ या थियामेंथोक्साम 12.6% + लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 9.5% ZC @ 80 मिली/एकड़ या फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% WG @ 40 ग्राम/एकड़ या बीटासायफ्लूथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81 OD% @ 150 मिली/एकड़ का उपयोग करें।

  • जैविक उपचार के रूप में बवेरिया बेसियाना @ 500 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि, जाने मौसम पूर्वानुमान

Weather Update

बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव बन चुका है जिसके प्रभाव से उड़ीसा से होते हुए बारिश की गतिविधियां मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात तक पहुंचेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

इंदौर मंडी में 28 अगस्त को लहसुन के भाव क्या रहे?

garlic mandi rate

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के इंदौर मंडी में आज क्या रहे लहसुन के भाव ?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

28 अगस्त को इंदौर मंडी में क्या रहे प्याज के भाव?

onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 28 अगस्त के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

सोयाबीन की फसल में सफेद लट के प्रकोप की ऐसे करें रोकथाम

How to manage white grub in a soybean crop

  • सफेद लट दरअसल सफेद रंग का एक कीट है जो खेत में सुप्तावस्था में इल्ली के रूप में निवास करता है।

  • आमतौर पर प्रारंभिक रूप में ये सोयाबीन के पौधों की जड़ों में नुकसान पहुंचाते हैं।

  • सफेद लट के प्रकोप के लक्षण सोयाबीन के पौधे पर देखे जा सकते हैं। इन लक्षणों में पौधे का एकदम से मुरझा जाना, पौधे की बढ़वार रूक जाना और बाद में पौधे का मर जाना प्रमुख है।

  • इसके रासायनिक नियंत्रण के लिए फेनप्रोपाथ्रिन 10% ईसी @ 500 मिली प्रति एकड़ या क्लोरपाइरीफोस 20% ईसी @ 1 लीटर/एकड़ का मिट्टी में प्रयोग करें।

  • इसके जैविक नियंत्रण के लिए मेटारायझियम एसपीपी @ 1 किग्रा/एकड़ या बावेरिया बेसियाना + मेटारायझियम एसपीपी @ 2 किग्रा/एकड़ का उपयोग उर्वरकों की पहली खुराक के साथ कवकीय सूत्रीकरण के रूप में करें।

  • इन उपचारों के अलावा आप यांत्रिक नियंत्रण के तौर पर लाइट ट्रैप का उपयोग भी कर सकते हैं। यह एक प्रकार का जाल होता है जिसमे लाइट लगा होता है जिसकी तरफ सफ़ेद लट आकर्षित होते हैं और जाल में फंस जाते हैं।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

मिर्च की 60-70 दिनों की फसल अवस्था में ये तीन कीट हो सकते हैं नुकसानदायक

Spray Management in Chilli Crops in 60-70 days
  • मिर्च की फसल में यह अवस्था फूल व फल बनने वाली होती है, इस अवस्था में पौधे को अच्छे पोषक तत्वों के साथ साथ पौध संरक्षण देना भी आवश्यक होता है। फसल से अधिक एवं उच्च गुणवत्ता पाने के लिए निम्न उत्पाद उपयोग में ला सकते हैं।

  • पोषण प्रबंधन के लिए रोपाई के बाद 60-70 दिन होने पर 45 किलो यूरिया + 50 किलो डी ए पी + 12 किलो मेग्नेशियम सल्फेट/एकड़ + फास्फोरस एवं पोटाश बैक्टीरिया 2 किलो प्रति एकड़ उपयोग करें।

  • इस समय फसल में पोड बोरर, माइट्स, थ्रिप्स आदि कीट एवं रोगों में फल सड़न रोग का प्रकोप मुख्यतः होने की सम्भावना रहती है, इससे बचाव के लिए थियामेथोक्साम 17.5% + इमामेक्टिन बेंजोएट 5% SG 100 gm + एमिनो एसिड 400 मिली + कैपटान 70% + हेक्साकोनाज़ोल 5% WP 250ग्राम/एकड़ छिड़काव करें।

  • जैविक नियंत्रण के लिए सूडोमोनास 1 किलो + बेसिलस सबटिलिस 500 मिली प्रति एकड़ का छिड़काव करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

अगले 2-3 दिन में फिर एक बार पूरे मध्य प्रदेश में बढ़ेगी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Update

बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दवाब का क्षेत्र बन रहा है जिसकी वजह से फिर एक बार देश के कई राज्यों में बारिश बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज से बारिश की शुरुआत हो जायेगी जो आगामी दो दिनों में पूरे प्रदेश में पहुँच जायेगी। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ होते हुए राजस्थान और गुजरात तक बारिश होने की संभावना है। केरल तथा कर्नाटक के कई भागों में मूसलाधार बारिश होगी। जल्द ही दिल्ली सहित पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मंदसौर मंडी में 27 अगस्त को लहसुन के भाव क्या रहे?

Mandsaur garlic Mandi bhaw

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के मंदसौर मंडी में आज क्या रहे लहसुन के भाव ?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

क्यों बंद चल रही है इंदौर की मंडी, जानें पूरी खबर

Why Indore Mandi is closed

पिछले कुछ दिनों से इंदौर मंडी बंद चल रही है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो के माध्यम से जानें की आखिर कब तक खुलेगी इंदौर मंडी।

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share