ग्रामोफ़ोन की नई पेशकश खेती प्लस से स्मार्ट खेती कर समृद्ध होंगे किसान

Gramophone's Kheti Plus

किसानों को व्यक्तिगत स्तर पर स्मार्ट कृषि सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामोफ़ोन लेकर आया है एक नई सौगात जिसका नाम है खेती प्लस। यह एक प्रीमियम कृषि सेवा उत्पाद है जिसके अंतर्गत किसान को व्यक्तिगत आधार पर कृषि सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसकी मदद से किसान फसल से कम खर्च में ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर पाएंगे।

खेती प्लस सेवा की ख़ास बातें

इस सेवा से जुड़ने वाले किसान अपनी फसल के पूरे फसल चक्र के दौरान ग्रामोफ़ोन के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों के सलाह प्राप्त करते रहेंगे और बुआई से कटाई तक के पूरे चक्र में वैज्ञानिक पद्धति से स्मार्ट खेती करेंगे।

खेती प्लस से जुड़ने पर आपको क्या क्या लाभ मिलेगा?

स्वागत किट: स्वागत किट में आपको मिलेगा स्वागत पत्र, आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि प्रक्रियाओं की जानकारी वाली कृषि गाइड, ग्रामोफ़ोन उपहार एवं मैक्सरूट, प्रोएमिनोमैक्स व विगरमैक्स जैसे बेहतरीन फसल पोषण उत्पादों से सुसज्जित फसल समृद्धि किट। 

कृषि कार्यमाला: इस सेवा से जुड़ने वाले किसान को सम्पूर्ण कृषि कार्यमाला भी दी जायेगी। यह कार्यमाला किसान द्वारा चयनित फसल की वैज्ञानिक खेती से संबंधित सभी कृषि कार्यों की एक सूचीबद्ध कार्यमाला होगी जिसका उपयोग किसान खेती के दौरान करेंगे। 

कृषि कार्यमाला के कार्यों की पूर्व सूचना: कृषि कार्यमाला के अंतर्गत आने वाले हर कार्य से पहले किसान को ग्रामोफ़ोन के कृषि विशेषज्ञों द्वारा फोन कॉल, एसएमएस और एप नोटिफिकेशन के माध्यम से पूर्व सूचना दी जाएगी ताकि आप इसकी तैयारी पहले से कर लें।

कृषि विशेषज्ञों से डायरेक्ट बात: इसके अलावा किसान की जरूरत के अनुसार कृषि समस्याओं के समाधान हेतु व्हाट्सअप ऑडियो/वीडियो कॉल निर्धारित होंगे और व्यक्तिगत रूप से त्वरित समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।

लाइव कृषि कक्षाएं: सेवा से जुड़े किसानों के लिए हर 15 दिन पर ग्रामोफ़ोन के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि क्षेत्र के अन्य गणमान्य विशेषज्ञों द्वारा लाइव कृषि कक्षाओं का आयोजन होगा। इस कक्षा में किसान कृषि की बारीकियां सीखने के अलावा अपनी कृषि समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे। 

ज्यादा मुनाफा कम लागत: किसान की कृषि खर्च को कम करते हुए फसल से अच्छा उत्पादन और बढ़िया मुनाफा दिलाने में ग्रामोफ़ोन खेती प्लस सेवा काफी मददगार होगा। 

स्मार्ट किसान समुदाय: खेती प्लस प्रोग्राम के साथ जुड़ने के साथ ही आप एक ऐसे समुदाय का हिस्सा बनेंगे जो स्मार्ट और आधुनिक खेती करते हुए समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इतनी सारी सुविधाएँ आपको एक साथ मिलेंगी खेती प्लस सेवा से जुड़ने के बाद, तो देर किस बात की आज ही ग्रामोफ़ोन एप के बाजार विकल्प पर जाएँ और इस सेवा से जुड़कर इसका लाभ उठायें।  

खेती प्लस की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Share

क्वालिटी अनुसार इंदौर मंडी में 12 जून को क्या रहे प्याज के भाव

mandi bhaw of onion

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के इंदौर मंडी में आज क्या रहे प्याज के भाव ?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

कपास की फसल में लीफ माइनर कीट की पहचान एवं नियंत्रण

Identification and control of leaf miner pest in cotton crop
  • लीफ माइनर (पत्ती सुरंगक) कीट बहुत ही छोटे होते हैं। ये पत्तियों के अंदर जाकर सुरंग बनाते हैं। इससे पत्तियों पर सफेद लकीर दिखाई देती है।

  • इसके वयस्क कीट हल्के पीले रंग के एवं शिशु कीट बहुत छोटे व पैर विहीन पीले रंग के होते हैं।

  • कीट का प्रकोप पत्तियों पर शुरू होता है। यह कीट पत्तियों में सर्पिलाकार सुरंग बनाता है।

  • लार्वा पत्ती के अंदर प्रवेश करता है एवं पत्तियों को खाना शुरू करता है। इससे पत्तियों के दोनों तरफ भूरे रंग के सर्पिलाकार आकृति दिखाई देने लगते हैं।

  • इसके प्रकोप से प्रभावित पौधों पर फल कम लगते हैं और पत्तियां समय से पहले गिर जाती हैं।

  • इसके आक्रमण के कारण पौधों की प्रकाश संश्लेषण क्रिया प्रभावित होती है।

  • इस कीट के नियंत्रण के लिए एबामेक्टिन 1.9% EC@ 150 मिली/एकड़ या क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 8.8% + थायोमेथोक्जाम 17.5 SC @ 200 मिली/एकड़ या सायनट्रानिलीप्रोल 10.26% OD@ 300 मिली/एकड़ का छिड़काव करें।

  • जैविक उपचार के रूप में बवेरिया बेसियाना @ 500 ग्राम/एकड़ दर से छिड़काव करें।

आज ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

बस ग्रामोफ़ोन पर उपलब्ध है बंपर उपज देने वाली प्याज की ये किस्म, पढ़ें इसकी विशेषताएं

Bhoomi Onion Seeds of Hyveg

खरीफ सीजन में प्याज की खेती करने वाले किसान इस समय इस कश्मकश में हैं की वे बीज कौन सा चुनें? ग्रामोफ़ोन किसानों की इसी कश्मकश को दूर करने के लिए आज के इस लेख में एक बेहतरीन खरीफ प्याज की किस्म से जुड़ी जानकारियां देने जा रहा है। यह किस्म है हाइवेज की भुमी।

हाइवेज कम्पनी की भुमी खरीफ और पछेती खरीफ सीजन में लगाई जाने वाली एक उन्नत किस्म है। इस किस्म की परिपक्वता अवधि 140 से 150 दिन की होती है। इस किस्म के पौधे मजबूत होते हैं। इसके बल्ब आकार में गोल एवं लाल रंग के और चमकदार होते हैं तथा बल्ब का औसत वज़न 90 से 100 ग्राम तक रहता है।

यह किस्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो ना सिर्फ अच्छा उत्पादन देगी बल्कि उपज की गुणवत्ता भी ऐसी बेहतर होगी जिसे बाजार में अच्छा दाम मिलेगा। इस बार मध्य प्रदेश के किसानों के लिए ग्रामोफ़ोन ने विशेष तौर पर इस किस्म का चुनाव किया है। यह किस्म आपको सिर्फ ग्रामोफ़ोन पर ही मिलेगी। इसलिए देर ना करें और तुरंत इसकी खरीदी करें।

खरीदी करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

मिट्टी में pH की कमी एवं अधिकता के कारण एवं इनसे फसलों को होने वाले नुकसान

Causes of low and excess pH in soil and damage to crops
  • pH कम होने का कारण: अधिक वर्षा के कारण मिट्टी की ऊपरी सतह से क्षारीय तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पानी में बह जाते हैं जिसके कारण मिट्टी का पी. एच. मान 6.5 से कम हो जाता है। ऐसी भूमि को हम अम्लीय भूमि कहते हैं।

  • pH की अधिकता का कारण: वैसी मिट्टी जिसमें क्षार तथा लवण उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। यह लवण भूरे-श्वेत रंग के रूप में मिट्टी पर जमा हो जाते हैं। इस प्रकार की मिट्टी पूर्णतया अनुपजाऊ एवं ऊसर होती हैं जिसके कारण मिट्टी का पी. एच. मान 7.5 से ज्यादा हो जाता है। इस प्रकार की मिट्टी क्षारीय कहलाती है। मिट्टी में कैल्शियम एवं मैग्नीशियम उर्वरकों के अधिक उपयोग के कारण मिट्टी का pH अधिक हो जाता है जिसके कारण मिट्टी में उर्वरक एवं पोषक तत्वों की उपलब्धता में कमी आ जाती है।

  • pH मान में कमी के कारण पौधों की जड़ों की समान्य वृद्धि रुक जाती है, जिसके कारण जड़ें छोटी, मोटी और इकट्ठी रह जाती हैं। भूमि में मैगनीज और आयरन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पौधे कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इसके कारण फास्फोरस व मोलिब्डेनम की घुलनशीलता कम हो जाती है, पौधों को इसकी उपलब्धता कम हो जाती है, पौधे के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में असंतुलन आ जाता है और इन सब की वजह से पैदावार कम हो जाती है।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

अब पूरे मध्य प्रदेश में होगी मानसून की झमाझम बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

monsoon

महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भी मानसून का आगमन हो गया है और अब इसकी वजह से पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना है। मुंबई में भी मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मानसून अब तेजी से पूर्वी और उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा।

वीडियो स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

11 जून को मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या रहे अलग अलग फसलों के भाव

Madhya pradesh Mandi bhaw

मंडी

फसल

न्यूनतम

अधिकतम

मॉडल

हरसुद

सोयाबीन

4800

6930

6703

हरसुद

तूवर

4500

5400

5301

हरसुद

गेहूँ

1599

1918

1642

हरसुद

चना

4350

4726

4500

हरसुद

मूंग

5600

6148

5990

हरसुद

उरद

3001

3100

3001

रतलाम _(सेलाना मंडी)

सोयाबीन

6001

7781

7000

रतलाम _(सेलाना मंडी)

गेहूँ

1571

2050

1810

रतलाम _(सेलाना मंडी)

मसूर

5100

5100

5100

रतलाम _(सेलाना मंडी)

चना

4690

5050

4870

रतलाम _(सेलाना मंडी)

डॉलर चना

6550

7291

6920

रतलाम _(सेलाना मंडी)

मटर

3000

4200

3600

रतलाम _(सेलाना मंडी)

मेधी दाना

6066

6500

6283

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

इंदौर मंडी में प्याज के भाव में जोरदार तेजी, जानें क्या रहे आज के मंडी भाव

onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के इंदौर मंडी में आज क्या रहे प्याज के भाव ?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मानसून की भारी बारिश की संभावना

weather forecast

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। छत्तीसगढ़ तेलंगाना तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त होने की संभावना। मानसून अब तेजी से आगे बढ़ेगा।

वीडियो स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share