2 अप्रैल ताज जारी रहेगी बारिश व ओलावृष्टि, देखें मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कुछ भागों सहित दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। गुजरात के उत्तरी भागों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। 31 मार्च को बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी। 31 मार्च की दोपहर से गुजरात हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश बहुत कम हो जाएगी। 1 अप्रैल से दिल्ली तथा दक्षिणी हरियाणा सहित मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश से बारिश कम होने लगेगी। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल था पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां 1 या 2 अप्रैल तक जारी रहेगी। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु तथा दक्षिण केरल में छिटपुट बारिश होगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>