प्याज रबी मौसम की प्रमुख मसाले वाली फसल है, क्योंकि कम समय में यह फसल अच्छा उत्पादन देती हैं l प्याज की उन्नत खेती के लिए हमें इसकी उन्नत किस्मों का चयन करना चाहिए, ताकि फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त हो सके। आइये जानते हैं प्याज की उन्नत किस्मों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जो आपको बेहतर किस्म का चयन करने में मदद करेगा-
🧅एलोरा गुलाबी
विशेषताएं:
- 
फसल अवधि 120-130 दिन देर से पकने वाली
 - 
कंद का आकार – अंडाकार गोल
 - 
भंडारण – 7 महीने
 - 
कंद का रंग – गहरे लाल रंग
 
🧅जिंदल पूना फुरसुंगी एडवांस
विशेषताएं:
- 
फसल अवधि – 110-120 दिन
 - 
कंद का रंग – हल्का लाल
 - 
कंद का आकार – सपाट गोल
 - 
भंडारण – 8-9 महीने
 
🧅पंचगंगा पूना फुरसुंगी
- 
फसल अवधि – 90-100 दिन
 - 
कंद का रंग – हल्का लाल
 - 
कंद का आकार – सपाट गोल
 - 
भंडारण – 4 महीने
 
🧅प्रशांत फुरसुंगी
- 
फसल अवधि – 110-120 दिन
 - 
कंद का रंग – हल्का लाल
 - 
कंद का आकार – सपाट गोल
 - 
भंडारण – 5-6 महीने
 - 
इस किस्म की प्याज में, दो परतें एक बार में सूख जाती हैं, जो भंडारण के दौरान बल्ब को संक्रमण और वजन कम होने से बचाती हैं।
 
🧅प्रशांत फुरसुंगी एन-2-4-1
- 
फसल अवधि – 110-120 दिन
 - 
कंद का रंग – हल्का लाल
 - 
कंद का आकार – सपाट गोल
 - 
भंडारण – 5-6 महीने
 - 
इस किस्म की प्याज में, दो परतें एक बार में सूख जाती हैं जो भंडारण के दौरान बल्ब को संक्रमण और वजन कम होने से बचाती है।
 
🧅मालव रुद्राक्ष
- 
परिपक्वता अवधि – 110 – 115 दिन ( पौधारोपण के पश्चात)
 - 
आकार – गोल
 - 
रंग – हल्का लाल
 - 
तीखापन – मध्यम तीखा स्वाद
 - 
गांठ का वजन – 140 – 160 ग्राम
 - 
भण्डारण क्षमता – बहुत अच्छी 6 से 8 माह तक
 - 
विशेताएं : प्याज की सर्वोत्तम किस्म उच्चतम अंकुरण ओजपूर्ण पौधा एक समान कंद उच्चतम पैदावार।
 
🧅मालव पुणे फुरसुंगी
- 
परिपक्वता अवधि: 105 – 110 दिन ( पौधारोपण के पश्चात)
 - 
आकार – गोल
 - 
रंग – हल्का लाल
 - 
गांठ का वजन – 130 – 150 ग्राम
 - 
भण्डारण क्षमता – 6 से 8 माह लगभग
 - 
विशेषताएं – बेस्ट क्वालिटी गांठ एक्सपोर्ट स्पेशल छिलका पतला एक समान गांठ अच्छी पैदावार।
 
ये कुछ महत्वपूर्ण प्याज की किस्में हैं जिनकी खेती करके अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसका बीज दर 2-3 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से लगता है। इसकी रोपाई के लिए पंक्ति और पौधे की दूरी 15 सेमी x 10 सेमी होनी चाहिए।
Shareमहत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।




