मिट्टी में पोटाश तत्व की कमी एवं अधिकता के कारण एवं निदान के उपाय

  • पोटेशियम (पोटाश) की कमी के कारण: अधिक क्षारीय मिट्टी होने, कार्बनिक खाद का उपयोग नहीं होने या कम होने के कारण तथा लगातार सघन फसल चक्र अपनाने से भूमि में पोटाश तत्व की कमी दिखने लगी है।

  • पोटेशियम की किमी के लक्षण: पोटाश की कमी के कारण पौधा वातावरणीय तनाव के प्रति अधिक सवेदनशील हो जाता है एवं बीज़ व फल का आकार सही से विकसित नहीं हो पाता है।

  • पोटेशियम की अधिकता: MOP एवं अन्य पोटाश उर्वरकों के अधिक उपयोग के कारण मिट्टी में पोटाश की अधिकता हो जाती है। इसकी अधिकता के कारण पत्तियों का आकार बिगड़ जाता है।

  • पोटाश के कार्य: फसलों के लिए पोटाश एक अति आवश्यक पोषक तत्व है। पोटाश पौधों में संश्लेषित शर्करा को फलों तक पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोटाश प्राकृतिक नत्रजन की कार्य क्षमता को बढ़ावा देता है। टमाटर के सुर्ख़ लाल रंग के लिए आवश्यक लाइकोपेन का निर्माण के लिए पोटाश जरूरी है। पोटाश फल के वजन को बढ़ाता है।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

See all tips >>