मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार

मानसून 31 तारीख को और आगे बढ़ा, संपूर्ण उत्तर पूर्वी राज्यों सहित उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक पहुंचा। केरल में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आई है परंतु पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है। अब तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में भी बारिश जोर पकड़ेगी तथा मानसून को आगे बढ़ाएगी। आज उत्तर पूर्वी राजस्थान सहित पश्चिमी हरियाणा में हल्की आंधी और बारिश देखी गई। कल से बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देंगे और तापमान में कमी आएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>