मानसून उत्तर पूर्वी राज्यों में जल्दी देगा दस्तक, अब गिरने लगेंगे तापमान

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है अब 24 घंटे के अंदर यह केरल तथा उत्तर पूर्वी राज्यों पर एक साथ पहुंच सकता है। केरल सहित कर्नाटक तथा उत्तर पूर्वी राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। अरब सागर से चलने वाली नमी वाली हवाएं अब राजस्थान, गुजरात सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगी। उत्तर और उत्तर पश्चिम में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी। मुंबई में भी हल्की बारिश के आसार है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>