मर्ग बहार के समय संतरे में पोषण प्रबंधन

  • पेड़ों में फूल धारणा प्रवृत्त करने हेतु फूल आने की अवस्था में बहार उपचार किया जाता है। 
  • इस हेतु मृदा के प्रकार के अनुसार बगीचे में 1 से 2 माह पूर्व सिंचाई बंद कर देते हैं। इससे कार्बन : नत्रजन अनुपात में सुधार आता है (नत्रजन कम होकर कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है) 
  • कभी कभी सिंचाई बंद करने के बाद भी पेड़ों में फूल की अवस्था नही आती ऐसी अवस्था में वृद्धि अवरोधक रसायन प्लेक्लोबुटराझाल (कलटार) का छिड़काव किया जाना चाहिए।
  • मर्ग बहार के समय संतरे के 1 साल के पौधे में यूरिया 325.5 ग्राम, SSP 307.5 ग्राम MOP 40 ग्राम की दर से प्रति पौधा उपयोग करना चाहिए।  
  • मर्ग बहार के समय संतरे के 2 साल के पौधे में यूरिया 651 ग्राम, SSP 615 ग्राम MOP 80 ग्राम की दर से प्रति पौधा उपयोग करना चाहिए। 
  • मर्ग बहार के समय संतरे के 3 साल के पौधे में यूरिया 976.5 ग्राम, SSP 922.5 ग्राम MOP 120 ग्राम की दर से प्रति पौधा उपयोग करना चाहिए।
Share

See all tips >>