अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में उत्तर दिशा से तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है। 8 और 9 मार्च से उत्तर भारत में दिन और रात के तापमान बढ़ने लगेंगे। 10 मार्च से पहाड़ों पर एक बार फिर भारी बर्फबारी शुरू हो सकती है। इस दौरान तमिलनाडु और केरल में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। शेष भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।