भारी से अति भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर प्रदेश के ऊपर आ गया है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से अति भारी बारिश संभव है। बिहार सहित उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान के अधिकांश जिले शुष्क रहेंगे हालांकि पूर्वी जिलों में छिटपुट बारिश संभव है। मुंबई में 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>