भारी तबाही के बाद तूफान हुआ कमजोर पर अभी भी कई राज्यों पर दिख रहा असर

समुद्री तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद अब कमजोर हो गया है या एक गहरे निम्न दबाव के रूप में छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों और दक्षिणी उड़ीसा में बना हुआ है। यह 24 घंटे के बाद पूरी तरह से कमजोर हो जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, दक्षिणी बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर और मध्य भारत में सुबह और शाम की ठंड बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>