बिपरजोय तूफ़ान हुआ बिकराल, कई क्षेत्रों में होगी भारी बारिश

समुद्री तूफान बिपरजोय अब उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगा तथा गुजरात के उत्तर पश्चिमी तट पर लैंडफॉल करेगा। हवाओं की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठेंगी तथा समुद्र के किनारे के कई इलाकों में पानी भर सकता है। गुजरात के पश्चिमी तट पर रहने वाले सभी लोगों से यह प्रार्थना है कि वह 15 जून की सुबह से 15 जून की शाम तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

मानसून की चाल सुस्त है, महाराष्ट्र के तटीय जिलों सहित मुंबई में बारिश जारी रहेगी। परंतु मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार बना रहेगा। इस समय पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। जिससे अभी फिलहाल राहत की संभावना दिखाई नहीं दे रही।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>