बायो एनर्जी प्लांट से किसानों को मिलेगा पराली की समस्या से निजात

पराली की समस्या को लेकर किसान और सरकार दोनों ही परेशान रहते हैं। ऐसे में पंजाब सरकार ने अपने प्रदेश के किसानों को राहत की खबर सुनाई है। राज्य सरकार ने पराली को खत्म करने के लिए बायो एनर्जी प्लांट की स्थापना की है। जिसके चलते आम लोगों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा।

बता दें कि संगरूक में एक बायो एनर्जी प्लांट स्थापना की गई है। राज्य सरकार ने 20 एकड़ में 230 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट की शुरुआत की है। सरकार के अनुसार यह बायो प्लांट धान की पराली जलाने की समस्या को खत्म करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

सरकार का कहना है कि यह प्रोजेक्ट बायोगैस पैदा करेगा जो पराली जलाने की समस्या को हल करने में मददगार साबित होगा। इस यूनिट में प्रति वर्ष 1 लाख 30 हजार टन पराली की खपत होगी। जिसके चलते किसानों को पराली की गंभीर समस्या से निजात मिल जाएगा।

स्रोत: आज तक

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>