बकरी पालन व्यवसाय में ये 5 मोबाइल ऐप पहुंचाएंगे फायदा

पशुपालन किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला व्यवसाय है। इसमें बकरी पालन सबसे लाभदायक कारोबार है। बकरी के दूध और मांस की बाजार में भी बहुत मांग है। वहीं अगर वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन किया जाए तो बढ़िया कमाई की जा सकती है।

हालांकि इस बारे में जानकारी न होने की वजह से पशुपालक उतना मुनाफा नहीं कमा पाते हैं। ऐसे में 5 मोबाइल ऐप हैं, जो घर बैठे आपको बकरी पालन के लिए प्रशिक्षित करेंगे। इन मोबाइल एप्लिकेशन की खास बात यह है कि इन्हें केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान की ओर से विकसित किया गया है।

बकरीमित्र मोबाइल ऐप
इस ऐप की मदद से बकरी पालन के जरूरी पहलुओं जैसे नस्ल पोषण, स्वास्थ्य, प्रजनन और आवास के साथ सामान्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाती है।

गोट ब्रीड मोबाइल ऐप
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित इस ऐप में बकरियों के नस्लों के बारे में जानकारी दी गई है। यह मोबाइल एप्लिकेशन हिंदी और अंग्रेजी भाषा उपलब्ध है।

गोट फार्मिंग
यह ऐप हिंदी, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। इस ऐप से पशुपालक बकरी की नस्लों के अनुसार पोषण और स्वास्थ्य प्रबंधन समेत बकरी के मांस और दूध उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गोट प्रोडक्ट्स
इस मोबाइल ऐप के द्वारा बकरी के मांस और दूध से बनें विभिन्न मूल्य वर्धित उत्पाद और उनसे मिलने वाली पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है। यह ऐप भी कई भाषाओं में उपलब्ध है।

बकरी गर्भाधान सेतू
यह मोबाइल ऐप में बकरियों के गर्भाधान की जानकारी देता है। इसके अलावा इस ऐप की मदद से कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक से लेकर उसके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

अगर आप बकरी पालन व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो ये मोबाइल ऐप आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

स्रोत: टीवी 9

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>