बंगाल की खाड़ी पर बनेगा जोरदार सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र के ऊपर जल्दी ही एक निम्न दवाब का क्षेत्र बन सकता है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा तथा इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होगी। सिक्किम सहित बांग्लादेश और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के भी कई जिलों में अच्छी बारिश से जारी रह सकती है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 6 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतर क्षेत्रों के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। पहाड़ों का मौसम लगभग साफ बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>