फसलों के लिए काफी लाभदायक होता है बोरान, जानें इसके फायदे

  • फसलों को वृद्धि करने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

  • इन पोषक तत्वों में बोरान एक प्रमुख आवश्यक पोषक तत्व है जो फसलों के लिए काफी लाभदायक होता है।

  • बोरान का उपयोग करने से फल फटता नहीं है।

  • बोरान पौधों में जल शोषण की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।

  • यह पौधों में परागण एवं प्रजनन क्रियाओं में सहायक की भूमिका निभाता है।

  • बोरान पौधों में कैल्शियम एवं पोटेशियम के अनुपात को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

  • बोरान के प्रयोग से दलहनी फ़सलों की जड़ ग्रंथियों का विकास सुचारू रूप से होता है।

  • यह दलहनी फसलों की फलियों को स्वस्थ बनाने और फलियों में दाने की संख्या बढ़ाने का काम करता है।

  • कंद वाली फसलों में बोरान कंद को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अपनी हर फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

See all tips >>