प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय की खरीद पर पाएं 50% का अनुदान

मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी के पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए जीवामृत बहुत उपयोगी है। जिसे गाय के गोबर और गौमूत्र के मिश्रण से बनाया जाता है। खेती के दृष्टिकोण से भी गाय किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में हरियाणा सरकार अपने प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए देसी गाय की खरीद पर सब्सिडी प्रदान कर रही है। 

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रूपए तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों को जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम मुफ़्त में दिए जाएंगे। बता दें कि हरियाणा इस तरह की योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। 

प्राकृतिक खेती के लिए तैयार होगा पोर्टल

हरियाणा मुख्यमंत्री के अनुसार प्राकृतिक खेती को सरल बनाने के लिए एक पोर्टल तैयार किया जाएगा। जिसके माध्यम से रजिस्टर्ड 2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसान जो स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती करना चाहते हैं, उन्हें देसी गाय खरीदने के लिए 50% का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों को 20-25 के छोटे-छोटे समूह में फसल उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

स्रोत: कृषि समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>