पॉलीहाउस की फसलों के लिए भी जरूरी है मिट्टी परीक्षण

  • पॉलीहाउस/ग्रीनहाउस में वर्ष भर फसलों की अच्छी पैदावार के लिए अलग अलग तरह की खादों का प्रयोग निरंतर किया जाता है।

  • इस कारण से 3-4 वर्षों में ही पॉलीहाउस की मिट्टी का स्वास्थ्य खराब होने लगता है l अच्छे बीज, उचित पोषक तत्व तथा सभी सावधानियों के बावजूद फसल की पैदावार तथा गुणवत्ता में भारी कमी आने लगती है। 

  • अतः यह आवश्यक है कि वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के लिए किसान मिट्टी के स्वास्थ्य की लगातार जांच कराएं और उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी रखें। 

  • मिट्टी की जांच के लिए सही तरीके से नमूना लेना बहुत महत्वपूर्ण है। 

  • नमूना पॉलीहाउस/ग्रीनहाउस के अंदर से अलग-अलग स्थानों से लिए जाता है, फिर इसे अच्छी तरह मिलाकर चार भागों में बाँट दिया जाता है। 

  • इस प्रक्रिया को तब तक दोहराते रहते हैं जब तक नमूना आधा किलोग्राम न रह जाए।   

  • इस तरह से प्राप्त किये गये नमूने को जाँच केंद्र में भेज दिया जाता है एवं रिपोर्ट के अनुसार खेत उर्वरक का उपयोग किया जाता है। 

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन ऐप से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>