पूरे देश में झमाझम बारिश, महाराष्ट्र और गुजरात में मानसून पड़ा कमजोर

मानसून की गतिविधियां अब गुजरात के साथ-साथ राजस्थान के पश्चिमी भागों में कम रहेंगी। महाराष्ट्र में भी मानसून कमजोर बना रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी पंजाब सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और अंदरूनी तमिलनाडु में तेज बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी अच्छी बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की स्थिति उत्पन्न हो सकता है। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ विदर्भ के कुछ भागों में मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों पर भी बारिश कम रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>