पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का स्टेटस जल्द करें चेक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का किसानों को काफी समय से इंतजार है। मिली खबरों के मुताबिक, नवंबर महीने के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में 2-2 हजार रूपए की राशि भेजी जा सकती है। हालांकि कई बार देखा गया है कि, किसानों को पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने में काफी समस्या होती है। ऐसे में आपको इसका स्टेटस चेक करने का आसान तरीका बताते हैं।

ऐसे करें पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक टोल फ्री नंबर 155261 जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम, ई-केवाईसी की पूरी प्रकिया के साथ ही बैंक खाते में जमा राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर भी स्टेटस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

केंद्र की इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रूपए भेजे जाते हैं। यह सहायता राशि तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपए करके दी जाती है। अब तक किसानों के खातों में 11 किस्तें जमा की जा चुकी हैं। वहीं किसानों को अब अगली किस्त का इंतजार है। 

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>