पिछले वर्ष से अधिक एमएसपी पर धान खरीदेगी सरकार

इस मानसून में बारिश की अनियमितता के कारण कई राज्यों में सूखे की स्थिति देखी गई। जिसके चलते कई किसान तो धान की बुवाई तक नहीं कर पाए हैं। जिस कारण इस खरीफ सीजन में धान की उपज पिछले साल से काफी कम हुई है। इन हालातों के बीच केंद्र सरकार ने इस साल अधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करने का फैसला लिया है। घोषणा के तहत सरकार 518 लाख टन धान की खरीद करेगी। इसके लिए राज्यों में धान की उपज के अनुसार धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार द्वारा धान की सामान्य ग्रेड किस्म को 2,040 रूपए प्रति क्विंटल के एमएसपी पर खरीदा जाएगा, इसे पिछले वर्ष 1,940 रूपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीदा गया था। वहीं धान की ‘ए ग्रेड’ किस्म को 2,060 रूपए प्रति क्विंटल के एमएसपी पर खरीदा जाएगा, जिसका एमएसपी पिछले वर्ष 1,960 रूपए प्रति क्विंटल था। बता दें कि इस बार सरकार द्वारा खरीफ फसलों में मोटे अनाजों की खरीद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत राज्य सरकारों को 13 लाख 70 हजार मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदने को कहा है। ऐसे में एमएसपी पर अपनी फसल बेचकर किसानों को काफी फायदा होने वाला है। 

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>