नोरु चक्रवात से कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी में बना नोरु तूफान कई राज्यों में भारी बारिश की वजह बन रहा है और इसके असर से ही देश के कई राज्यों में मानसून अब भी टीका हुआ है और मानसून की वापसी में विलंब हो रहा है। स्कायमेट के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र व चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े अन्य चक्रवातीय हवाओं के क्षेत्र से पूरे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। ताजा बारिश से रबी फसलों की जल्दी बुआई करने वाले राज्यों के किसानों को राहत मिलेगी। वहीं, सब्जियों व फूलों की खेती पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>