धान समृद्धि किट का उपयोग कब और कैसे करें?

किसान भाइयों, धान खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख अनाज वर्गीय फसलों में से एक है। इस समय आप धान की फसल की रोपाई कर रहे हैं। ऐसे समय आप फसल की बेहतर वृद्धि के लिए रोपाई के समय खेत में आवश्यकतानुसार ग्रामोफोन धान समृद्धि किट का प्रयोग करें। इस किट का उपयोग करने से फसल का विकास बहुत अच्छा होता है और उत्पादन में वृद्धि होती है। 

इस प्रकार करें किट का उपयोग 

धान की रोपाई के समय या रोपाई के 10-15 दिन बाद धान समृद्धि किट (ताबा जी – 4 किलोग्राम, टी बी 3 – 3 किलोग्राम, मैक्स माइको – 2 किलोग्राम) @ 1 किट को उस समय दिए जाने वाले उर्वरक के साथ मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से खेत में भुरकाव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>