दोतरफा समुद्री तूफ़ान का दिखेगा असर, होगी भारी बारिश

अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और सशक्त होकर गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। 21 तारीख तक यह डिप्रेशन का रूप ले सकता है। उसके बाद यह तेज तूफान बन सकता है। बंगाल की खाड़ी में भी जल्दी ही एक लो प्रेशर एरिया बनेगा जो धीरे-धीरे डिप्रेशन बन जाएगा। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह समुद्री तूफान बनेगा या नहीं। पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत का मौसम लगभग साफ रहेगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 और 21 तारीख को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>