ड्रोन खरीदी पर पाएं 50% का अनुदान, जल्द उठाएं योजना का लाभ

खेती किसानी को आसान बनाने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयासों में लगी हुई है। सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नई तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। हालांकि कई किसान भाई आर्थिक तंगी के चलते इन तकनीकों को नहीं अपना पाते हैं। इसी क्रम में कृषि क्षेत्र में ड्रोन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने एक विशेष योजना लागू की है।

केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को प्रोत्साहित करते हुए 100 ‘किसान ड्रोन लॉन्च’ किए हैं। इसके तहत किसानों द्वारा ड्रोन की खरीदी पर 50% की सब्सिडी यानी कम से कम 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद की जाएगी। यह अनुदान विशेषकर एससी-एसटी, छोटे-सीमांत किसानों और महिला किसानों के लिए है। इसके अलावा अन्य वर्ग के किसानों को 40% की सब्सिडी यानी 4 लाख रूपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य खेती किसानी को आसाना बनाना है। किसान भाईयों को ड्रोन की मदद से कृषि योग्य भूमि का सर्वे, फसलों की सुरक्षा और निगरानी करने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही काफी कम समय में खरपतवार नियंत्रण और कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकेगा। ड्रोन के उपयोग से किसान भाईयों को खेती के लिए कम लागत में बढ़िया मुनाफा मिलेगा। 

स्रोत: एबीपी न्यूज़

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>