ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश संग गिरेंगे ओले, देखें मौसम पूर्वानुमान

हिंद महासागर में तूफान बना हुआ है अब पश्चिमी प्रशांत महासागर में भी समुद्री तूफान बनने के कगार पर है। इन दोनों समुद्री तूफान का भारत के मानसून पर क्या असर होगा। उत्तर भारत में आंधी और बारिश की गतिविधियां अगले दो दिनों तक बहुत कम हो जाएंगी परंतु 22 मई से एक बार फिर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों सहित उड़ीसा में बारिश शुरू हो जाएगी। दक्षिण भारत में भी 22 मई से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। हम कह सकते हैं कि आधा हिंदुस्तान एक बार फिर प्री मानसून बारिश की गतिविधियां देखेगा। उत्तर भारत में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। पहाड़ों पर एक बार फिर मई के आखिर में हिमपात होगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>