चना न्यू समृद्धि किट के उपयोग और जानें इस्तेमाल की पूर्ण जानकारी

चना समृद्धि किट में प्रो कॉम्बिमैक्स 1 किग्रा + कॉम्बैट 2 किग्रा + ट्राईकॉट मैक्स 4 किग्रा + जैव वाटिका राइज़ोबियम तत्व मौजूद है।  इसका उपयोग बुवाई के समय या बुवाई के 30 दिनों के भीतर कर सकते हैं। इसके लिए 8 किग्रा मात्रा वाले एक चना समृद्धि किट को प्रति एकड़ के हिसाब से, उर्वरक के साथ या फिर 50 किग्रा गोबर की खाद के साथ मिलाकर खेत में समान रूप से भुरकाव कर दें।

प्रो-कॉम्बिमैक्स 

  • दानों का आकार और रंग को बढ़ाता है। 

  • प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में मदद करता है। 

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता और सूखा के प्रति सहनशीलता बढ़ाता है। 

कॉम्बैट

  • बीज और मृदा जनित पौधे में रोगजनक कवक के जैव प्रबंधन के लिए जैव कवकनाशी।

ट्राईकॉट मैक्स

  • यह एक पौध वृद्धि प्रोत्साहक है, इसमें जैविक कार्बन 3 % (ह्यूमिक, फुल्विक, जैविक पोषक तत्वो का मिश्रण) है, यह बेहतर अंकुरण में मदद करता है। जड़ एवं प्ररोह विकास के लिए भी प्रभावी है और पौधे की प्रजनन वृद्धि भी करता है। 

जैव वाटिका

  • जैव वाटिका में राइज़ोबियम बैक्टीरिया है, जो दलहनी फसल की जड़ो में जाकर नोड्यूल बनाता है। यह नोड्यूल वायुमंडलीय नाइट्रोज़न का स्थरीकरण करता है एवं अमोनिया में परिवर्तित करके पौधों को प्रदान करता है। 

चना समृद्धि किट उपयोग के फायदे

  • यह अच्छे अंकुरण, जड़ और प्ररोह विकास के लिए प्रभावी है, साथ ही पौधो की प्रजनन वृद्धि भी करता है।

  • चने की पौधे की जड़ में नोडयूल्स के निर्माण में भी मदद करता है। जो पर्यावरणीय नाइट्रोजन का स्थरीकरण करता है। 

  • इसका उपयोग फसलों के मृदा या पर्ण फफूंद संक्रमण के जैव प्रबंधन या नियंत्रण के लिए किया जाता है। 

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं सूखे के प्रति सहनशीलता बढ़ाता है। 

  • यह चने के दाने की विकास एवं चमक लाने में मदद करता है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>