ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती के हैं कई फायदे

  • प्रिय किसान भाइयों ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती आपके लिए काफी लाभकारी होगी।

  • मूगं की फसल खरपतवारों को नियंत्रित करती है और गर्मियों में हवा के कटाव को रोकती है। 

  • फसल पर कीट एवं रोगों का प्रकोप बहुत कम होता है। 

  • फसल कम समय में पक कर तैयार हो जाती है।  

  • ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल कम समय एवं कम खर्च में आसानी से उगाई जा सकती है। 

  • मूंग की फसल नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक होती है, यह लगभग 10-15 किलोग्राम प्रति एकड़ नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करती है जिसे अगली खरीफ फसल में उर्वरकों को देते समय समायोजित किया जा सकता है। 

  • खरीफ मौसम के दौरान उगाई जाने वाली अनाज की फसल को छोड़े बिना दलहन के तहत क्षेत्र और उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। 

  • आलू, गेहूँ, सर्दियों में लगाई जाने वाली मक्का, गन्ना आदि अधिक उर्वरक की मांग वाली फसलों के बाद इस कम उर्वरक मांग वाली फसल को लगाना लाभप्रद रहता है। 

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

See all tips >>