कुछ क्षेत्रों में बारिश तो कुछ में है बारिश का इंतजार, देखें मौसम पूर्वानुमान

दक्षिण भारत में मानसून की गतिविधियां अभी भी कमजोर बनी हुई है। दक्षिण कर्नाटक सहित उत्तरी तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है। शेष दक्षिण भारत में अगले 1 सप्ताह तक भारी बारिश का अनुमान कम है। पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून एक्टिव बना रहेगा तथा अच्छी बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>