कम खर्च में नीम से घर बैठे तैयार करें जैविक कीटनाशक

मिट्टी और उपज में लगातार बढ़ती क्षति को देखते हुए, सरकार द्वारा जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक कीटनाशकों की खास बात यह है कि, इसमें केवल प्राकृतिक रूप से तैयार खाद का प्रयोग किया जाता है। इस कारण जैविक कीटनाशक हर तरह से फसल और मिट्टी के लिए लाभकारी है। 

जैविक कीटनाशक को बनाने में खर्च बहुत कम आता है, साथ ही यह काफी प्रभावकारी भी होता है। नीम और गोमूत्र की मदद से घर बैठे जैविक कीटनाशी तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है।

जैविक कीटनाशक बनाने की प्रक्रिया

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 10 लीटर पानी भर लें। इसमें 5 किग्रा नीम की हरी या सूखी पत्तियां, बारीक पीसी हुई नीम की निंबोली, 10 लीटर छाछ, 2 लीटर गोमूत्र एवं एक किग्रा पीसा हुआ लहसुन एक साथ मिलाकर इनका मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इस बर्तन को 5 दिनों के लिए ढ़ककर रख दें, ध्यान रहे कि इस दौरान दिन में दो से तीन बार हर रोज़ घोल को लकड़ी की मदद से अच्छी तरह मिलाएं।

वहीं जब यह घोल दूधिया रंग का दिखने लगे तो इसमें 200 मिग्रा साबुन और 80 मिग्रा टीपोल मिला दें। इस तरह बड़ी आसानी से प्राकृतिक उत्पादों से मिलकर जैविक कीटनाशक तैयार हो जाएगा। जिसका उपयोग आप अपनी फसल में कर सकते हैं। बता दें कि इस कीटनाशी के प्रयोग से मिट्टी और फसल में किसी भी प्रकार का दुष्परिणाम नहीं होता है।

स्रोत : ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>