कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका, देखें मौसम पूर्वानुमान

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जो जल्दी ही डिप्रेशन बन जाएगा। इसके प्रभाव से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से अधिकारी बारिश की गतिविधियां जारी हैं। चेन्नई के कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा की बारिश दर्ज की जा चुकी है। कई स्थानों पर जल भराव है। सड़क हवाई और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है, जनजीवन भी अस्त व्यस्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिणी कर्नाटक, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के उत्तरी जिलों में अगले दो दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। मानसून अब देश के बाकी हिस्सों से भी जल्द विदाई ले लेगा साथ ही साथ उत्तर पूर्वी मानसून भी दस्तक दे देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>