कई राज्यों में फिर हो सकती है प्री मानसूनी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

प्री मानसून बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश में होगी। 30 मार्च से विदर्भ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल भी बारिश देख सकते हैं। पहाड़ों पर मार्च के आखिर तक हल्की बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>