पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है, जो अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा सहित दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी बारिश हो रही है, जो धीरे-धीरे बढ़ सकती है। पंजाब और हरियाणा में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है साथ ही तेज हवाएं चलने से फसलों को नुकसान हो सकता है। उत्तरी और उत्तर पूर्वी राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली है। देश के पश्चिमी तट पर चल रहा लू का प्रकोप अब दो दिनों में कम हो जाएगा। दिल्ली को भी अब गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, उत्तर भारत में तापमान गिरेंगे।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।