एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में फिर होगी तेज बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून की रेखा अब उत्तर भारत से होकर गुजर रही है जिससे पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 24 घंटे बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा गुजरात के उत्तरी जिलों में फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी तथा कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर मूसलाधार वर्षा संभव है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। केरल तथा कर्नाटका के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>