उत्तर भारत सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में गिरेंगे तापमान, देखें मौसम पूर्वानुमान

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से उड़ाने रद्द हो रही हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक तापमान गिर रहे हैं। पहाड़ों पर जल्दी ही भारी बर्फबारी की शुरुआत होगी। उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत पर भी बारिश की गतिविधियां अब कुछ बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>