उत्तर भारत में बारिश की संभावना, बाकी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप

आज पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ तेज बारिश की उम्मीद है। पंजाब के उत्तरी जिलों में भी बारिश हो सकती है और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है। विदर्भ और दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बारिश के साथ में गर्जना हो सकती है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। अब देश के अधिकांश भागों में तापमान बढ़ेंगे तथा गर्मी का प्रकोप और अधिक दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>