उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार

26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूप खिली जिसके प्रभाव से दिन के तापमान बढे और कोल्ड डे कंडीशन लगभग समाप्त हो गई। अब दिन और रात के तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे तथा सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। पहाड़ों पर लगातार तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस अच्छा हिमपात देंगे। 2 से 4 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। 2 से 4 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों के दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>