इलाज के लिए मिल रहा 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा, जल्द उठाएं योजना का लाभ

देश में अधिकतर किसान आर्थिक तंगी से सूझ रहे हैं। इसके चलते वे अपना और अपने परिवार का सही से इलाज नहीं करवा पाते हैं। ऐसी परिस्थिति में कई बार ज्यादा दिक्कतों की वजह से वे अपनों को भी खो बैठते हैं। किसानों की इस परेशानी को खत्म करने के लिए भारत सरकार एक खास योजना चला रही है।

इस योजना का नाम आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड है। इस कार्ड के माध्यम से देश के निर्धन परिवारों का कम से कम 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा करवाया जाता है। इसकी मदद से वे निजी अस्पतालों में भी आसानी से अपना इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 

हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाएं जा रहे हैं। अगर आपने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है तो, जल्द यह कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत: कृषि जागरण

ग्रामीण क्षेत्र व कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>