इन 5 पेड़ों की खेती से होगी लाखों की कमाई

किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। जिनकी मदद से किसानों का काफी फायदा हो रहा है। हालांकि खुद किसानों को भी अपनी आय बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि बाजार में अधिक मांग वाली फसलों का खेती के लिए चयन करें, ताकि कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। आज के इस लेख के माध्यम से आप ऐसे 5 पेड़ों के बारे में जानेंगे, जिन्हें एक बार लगाने के बाद आप सालों तक घर बैठे लाखों रूपए की कमाई कर सकते हैं।

चंदन के पेड़

चंदन की लकड़ी की मांग बाजार में हर समय बनी रहती है। इसकी एक किग्रा लकड़ी की कीमत करीब 27 हजार रूपए के आसपास है। इस हिसाब से देखा जाए तो किसान इसके पेड़ लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं।

सागवान के पेड़

सागवान की लकड़ी भी काफी महंगी बिकती है। एक एकड़ ज़मीन पर सागवान की खेती करके करोड़ों रूपए की कमाई की जा सकती है। बता दें कि बाजार में 12 साल के सागवान के पेड़ की कीमत 25 से 27 हजार रूपए होती है।

गम्हार के पेड़

सागवान के बाद गम्हार के पेड़ की लकड़ी बढ़िया मानी जाती है। इसकी खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी अच्छी होती है। एक एकड़ भूमि में इसके लगभग 500 पौधे लगाए जा सकते हैं। जिसे लगाने में करीब 40 से 50 हजार रूपए की लागत आती है। हालांकि एक बार पौधे लगाने के बाद सालों तक इससे बंपर कमाई की जा सकती है।

यूकेलिप्टस के पेड़

यूकेलिप्टस को सफेदे के पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। बाजारों में भी इस लकड़ी की खूब मांग है। इसके बाजार भाव की बात करें तो, यूकेलिप्टस की कीमत 6 रूपए प्रति किलो है। इसकी खेती से किसान 4 से 5 सालों में लाखों रूपए की कमाई कर सकते हैं।

महोगनी के पेड़

महोगनी की लकड़ी की खास बात यह है कि पानी का इस पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है। इस तरह इसकी लकड़ी ज्यादा टिकाऊ होती है। इसके अलावा महोगनी के बीजों में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। वहीं इसकी पत्तियों का प्रयोग खाद के रूप में किया जाता है। ऐसे में महोगनी के पेड़ लगाकर बंपर मुनाफा कमाया जा सकता है।

स्रोत : ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>