इन 4 फसलों की खेती से होगी बढ़िया कमाई, जानें इनके बाजार भाव और विशेषता

आज के समय किसान भाई आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। आधुनिक खेती, जिसमें ज्यादा मुनाफा देने वाली फसलों को उगाया जाता है। इस लेख के जरिए हम आपको ऐसी ही 4 महंगी खेती के बारे में बताएंगे, जो कम लागत में आपको कई गुना मुनाफा देंगी।

अश्वगंधा की खेती

अश्वगंधा का इस्तेमाल आर्युेवेदिक दवा के रूप में किया जाता है। अश्वगंधा के फल, बीज और छाल का उपयोग कई तरह की दवाईयां बनाने में होता है। 

भारत में अश्वगंधा की उन्नत किस्में जैसे- पोशिता, जवाहर असगंध-20, डब्यलू एस. -20 और डब्यलू एस. -134 पाई जाती हैं। इसके बीज की कीमत करीब 130 से 150 रूपए किलो है।

शताबरी की खेती

इसकी गिनती महंगी सब्जियों में की जाती है। इसके साथ ही शताबरी का उपयोग आयुर्वेदिक दवा बनाने में किया जाता है। शताबरी की उन्नत किस्मों की बात करें तो, एस्पेरेगस एडसेंडेस, एस्पेरेगस सारमेन्टोसस, एस्पेरेगस स्प्रेन्गेरी और एस्पेरेगस आफीसीनेलिस जैसी कई किस्में पाई जाती हैं।

इसके एस्पेरेगस एडसेन्डेस को ‘सफेद मूसली’ के रूप में जाना जाता है। शताबरी के बाजार भाव की बात करें तो इसकी कीमत करीब 1200 से 1500 रूपए किलो है। 

बोक जोय की खेती

यह एक तरह की विदेशी सब्जी है। देखने में यह पत्ता गोभी की तरह लगती है, इस कारण बोक जोय को चीनी गोभी के नाम से भी जाता है। इसमें विटामिन व फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाते हैं। 

बोक चोय में ब्लैक समर, फेंग किंग, जोय चोई, रेड चोई, शिरो, टॉय चॉय, व्हाइट फ्लैश और विन-विन चोई जैसी कई उन्नत किस्में पाई जाती हैं। वैसे तो भारत में इसकी खेती गिनी चुनी जगह पर ही की जाती है। लेकिन इसके एक फल का बाजार का भाव लगभग 115 से 120 रूपए है।

चेरी टमाटर की खेती

इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा सलाद के लिए किया जाता है। यह कम समय में ज्यादा फायदा पहुंचाने वाली फसल है। इसकी उन्नत किस्मों में ब्लैक पर्ल चेरी टोमेटो, येलो पर्ल चेरी टोमेटो, ग्रीन एनवी चेरी टोमेटो, चाडविक चेरी टोमेटो, ब्लडी बुचर चेरी टोमेटो और सन गोल्ड चेरी टोमेटो शामिल हैं।

चेरी टमाटर की खेती, मांग की तुलना में बहुत कम की जाती है। ऐसे में इसकी खेती के जरिए बढ़िया कमाई की जा सकती है। इसके बाजार भाव की बात करें तो करीब  250 रूपए से लेकर 350 रूपए प्रति किलो है।

स्रोत: ट्रेक्टर जंक्शन

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>