इजराइली तकनीक से कम जमीन पर पाएं अधिक उत्पादन

लगातार बढ़ती आबादी और शहरीकरण की वजह से कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है। जहां बढ़ती मांग के मुकाबले उत्पादन में भी कमी आ रही है। ऐसे में सीमित संसाधनों के साथ खाद्य उत्पादों की आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। इस चुनौती का सामना भारत के अलावा दुनिया के कई बड़े देश कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में इजराइली तकनीक किसानों के लिए वरदान साबित हुई है।

क्या है इजराइली तकनीक? 

इजराइल देश द्वारा विकसित की गई यह आधुनिक तकनीक है। इसमें लोहे या फिर बांस के स्ट्रक्चर से दीवारनुमा ढांचा बनाकर तैयार किया जाता है। इसकी बांद इन्हीं ढांचों में खाद, मिट्टी और बीज से भरे हुए गमलों को रखा जाता है। इस तकनीक की मदद से कम जगह में भी ज्यादा और बढ़िया उत्पादन प्राप्त होता है। इस तकनीक को वर्टिकल फार्मिंग के नाम से भी जाना जाता है।

वहींं खेत दूर होने के कारण बड़े शहरों के लिए ताज़ी सब्जियों की आपूर्ति करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में खेती की यह तकनीक शहरी किसानों के लिए पहली पसंद बन गई है। अमेरिका,यूरोप, चीन, कोरिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी इस तकनीक को सफलतापूर्वक अपना रहे हैं। अगर आपके पास भी कम ज़मीन है तो इस तकनीक से बढ़िया कमाई कर सकते हैं। 

स्रोत : कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>