अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हलचल से कई राज्यों में भारी बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों से हट गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ और भागों से भी मानसून ने विदाई ले ली है। मानसून 94% पर समाप्त हुआ है। बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र और अरब सागर में बना डिप्रेशन कई राज्यों में भारी बारिश देगा। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा सहित गोवा, दक्षिणी कोंकण और कर्नाटक के तट पर भारी बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>